Breaking News यूपी

बिकरू कांड: गैंगस्‍टर विकास दुबे के बहनोई को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिकरू कांड: गैंगस्‍टर विकास दुबे के बहनोई को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ: कानपुर जिले के बहुचर्चित बिकरू कांड के मुख्‍य आरोपित मृतक विकास दुबे के बहनोई को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी की कृष्णानगर पुलिस ने विकास दुबे के बहनोई कृष्‍ण कुमार दीक्षित को कागजातों के हेरफेर और पुलिस को गलत जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, उन्नाव के अचलगंज करौदी निवासी कृष्ण गोपाल दीक्षित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपित को रविवार रात में पकड़ा था।

एंबेसडर कार के बनवाए थे फर्जी कागजात  

पुलिस ने गैंगस्‍टर विकास के भाई दीप प्रकाश दुबे के घर से एंबेसडर कार बरामद की थी। जांच में पता चला था कि कार धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज के जरिए हड़पी गई थी। पुलिस के अनुसार, कार के फर्जी कागजात बनवाने में कृष्ण गोपाल ने दीप प्रकाश की सहायता की थी। विवेचना में इसकी पुष्टि होने के बाद आरोपित का नाम मुकदमे में बढ़ाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि कृष्णानगर पुलिस ने दीप प्रकाश दुबे के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। हालांकि, दीप प्रकाश ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में सरेंडर कर दिया था।

बिकरू कांड में शहीद हो गए थे आठ पुलिसकर्मी

आपको बता दें कि 2 जुलाई, 2020 को कानपुर के बिकरू में दबिश देने गई पुलिस टीम पर गैंगस्‍टर विकास दुबे ने साथियों के साथ हमला कर दिया था। इस हमले में डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ा गया था। फिर कानुपर में एसटीएफ से मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे मार गिराया गया था।

Related posts

बजट में दिया गया शिक्षा पर ध्यान, पढेंगें तभी तो बढ़ेंगें की नीति पर चलेगा पंजाब

lucknow bureua

सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले आपस में भिड़े बीजेपी नेता, हाथापाई की आई नौबत

Ankit Tripathi

शिवपाल और उनके करीबियों को बैठक से किया बाहर

piyush shukla