featured देश

73 करोड़ में बिका ‘माल्या का आशियाना’…जानिए कौन बना नया मालिक?

vijay mallya house 73 करोड़ में बिका 'माल्या का आशियाना'...जानिए कौन बना नया मालिक?

मुंबई। किंगफिशर के मालिक और देश से फरार विजय माल्या का मुंबई स्थित घर अब किसी और का हो चुका है। माल्या को कर्ज देने वाले बैंको ने स्टेट बैंक की अगुवाई में गोवा का किंगफिशर विला 73.01 करोड़ में बेच दिया है।

vijay mallya house 73 करोड़ में बिका 'माल्या का आशियाना'...जानिए कौन बना नया मालिक?

हालांकि इससे पहले इस विला को बेचने की 3 बार पहले भी कोशिशे की जा चुकी है लेकिन कोई ग्राहक ना मिलने की वजह से ये विला बिक नहीं सका था। जानकारी के मुताबिक इस बंगले को मूवी प्रॉडक्शन कंपनी विकिंग मीडिया ऐंड एंटरटेनमेंट ने एक प्राइवेट डील के तहत खरीदा है।

vijay mallya 73 करोड़ में बिका 'माल्या का आशियाना'...जानिए कौन बना नया मालिक?

बैंको ने वसूला कर्ज का एक हिस्सा:-

इस विला के बिकने के बाद बैंको ने कर्ज की राशि का एक हिस्सा वसूल कर लिया है। इससे पहले अक्टूबर 2016 में इसकी कीमत 85.29 करोड़ रखी गई थी। जिसके बाद दिसंबर में 81 करोड़ रुपये की रिजर्व प्राइज के साथ दोबारा बोली लगवाई लेकिन ये बंगला नहीं बिक सका। आखिरी में तीसरी बार मार्च 2017 में इसका रिजर्व प्राइस 73 करोड़ रुपये रखा गया। फिर भी वही हाल हुआ। अगर सरकारी एक्ट की मानें तो अगर बैंक 2 बार नीलामी में विफल रहा तो एसेट्स को प्राइवेट डील में बेचा जा सकता है।

बता दें कि माल्या पर बैंकों के करीब 9,400 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाए बगैर देश छोड़कर भागने का आरोप है। उनके खिलाफ कई बार नोटिस जारी कर उन्हें कोर्ट में पेश होने को कहा गया था, परंतु वह हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए उनका पासपोर्ट रद्द कर उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। हालांकि माल्या इस समय ब्रिटेन में है और भारत ने उन्हें वापस लाने की कोशिशें काफी तेज कर दी है। वहीं ब्रिटने सरकार ने भगोड़े लोन डिफॉल्टर माल्या को भारत को सौंपने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस मामले पर अभी ब्रिटेन अधिकारियों ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है क्योंकि ये मामला अदालत में लंबित पड़ा है।

Related posts

9 नवंबर को 21 साल का हो जाएगा उत्तराखंड, पढ़ें कैसे बना देश का 27वां राज्य

Hemant Jaiman

नोटबंदी के फैसले को लेकर शिवसेना ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

Rahul srivastava

Covid-19 Recovery Rate में भारत पहुंचा टॉप पर, अमेरिका को छोड़ा पीछे

Trinath Mishra