लखनऊ: देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में विजय बेला ग्रुप ने इसे अनोखे ढंग से मनाते हुए दूसरों के लिए भी उदाहरण पेश किया। इन्होंने झुग्गी-बस्ती के नन्हे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।
दरअसल, विजय बेला ग्रुप ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झुग्गी-बस्ती में जाकर 75वों स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया। साथ ही लोगों को पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने खुद भी औश्र लोगों को भी आगे बढ़ने का संकल्प दिया। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने बच्चों में समोसे और केले का भी वितरित किया।
बस्तियों में जाकर किया ध्वजारोहण
विजय बेला ग्रुप लखनऊ की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरीब बस्तियों में जाकर लखनऊ थिएटर के कलाकारों ने झंडा रोहण किया। साथ ही स्थानीय लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कार्यक्रम में चंद्रभाष, जूही, सचिन, विजय, नील, प्रज्ञा, आयुष, विशाल, मोहित और रविकान्त शामिल रहे।