Breaking News featured दुनिया

जल्द भारत से उड़ान भरेगी वियतनाम की विवादित ‘बिकनी एयरलाइन’

213987 bikni airlines जल्द भारत से उड़ान भरेगी वियतनाम की विवादित 'बिकनी एयरलाइन'

वियतनाम की सबसे फेमस एयरलाइन ‘विएटजेट’ जो अपने नाम से ज्यादा ‘बिकनी एयरलाइंस’ का नाम से जानी जाती है। अब जल्दी ही भारत में भी अपनी सेवा शुरू करने वाली है। यह अपनी सेवाएं दिल्ली से वियतनाम के बीच शुरू करने पर वियार कर रही है। खबर है कि शायद इसी साल चुलाई या अगस्त से यह अपनी सेवाएं भारत में शुरू कर दे। ये नई दिल्ली से हफ्ते में चार बार उड़ान भरेगी।

213987 bikni airlines जल्द भारत से उड़ान भरेगी वियतनाम की विवादित 'बिकनी एयरलाइन'

बता दें कि ‘विएटजेट’ एयरलाइंस की दुनिया में सबसे विवादास्पद एयरलाइनों में से एक है, क्योंकि कुछ देश तो बिकनी होस्टेस के कॉन्सेप्ट के खिलाफ हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में इसका संचालन निश्चित रूप से चर्चाओं में रहने वाला है। 2017 में विएटजेट एयर ने 19.86 करोड़ डॉलर के कुल राजस्व के साथ 17 मिलियन से अधिक यात्रियों को पहुंचाया। जो कि 2016 के मुकाबले में 41.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ हुई।

जानकारी के मुताबिक, विएटजेट वर्तमान में लगभग 60 मार्गों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय रूप से संचालित करता है और 2023 तक 200 विमानों का बेड़ा होने का अनुमान है। विएटजेट ने दिसंबर 2011 में अपनी पहली वाणिज्यिक उड़ानें शुरू कर दी, लेकिन इसकी बिकनी पहने हुए एयर होस्टेज की वजह से यह चर्चा में आई और देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस बन गई।

Related posts

Diwali 2022: दिवाली का शुभ मुहूर्त, जानें गणेश-लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Nitin Gupta

वाइस एडमिरल श्रीकांत का दिल्ली के अस्पताल में निधन, कोरोना से हुए थे संक्रमित

Aman Sharma

नारदा केस: CBI दफ्तर पहुंचीं CM ममता, TMC के दो मंत्री-एक विधायक गिरफ्तार

pratiyush chaubey