featured देश

विद्यासागर के बिगड़े बोल, प्रियंका को बताया दफ्तर की ‘पुरानी फाइल’

vidya sagar sonkar विद्यासागर के बिगड़े बोल, प्रियंका को बताया दफ्तर की 'पुरानी फाइल'

लखनऊ। चुनावी सियासत में छीटा-कशी करना और एक दूसरे को नीचा दिखाना एक आम बात है। कुछ दिन पहले जहां भाजपा के नेता विनय कटियार ने कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पर विवादित बोल बोले थे तो वहीं आज गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा के प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर ने प्रियंका पर फिर से निशाना साधा है।

vidya sagar sonkar विद्यासागर के बिगड़े बोल, प्रियंका को बताया दफ्तर की 'पुरानी फाइल'

भाजपा के पूर्व सांसद ने प्रियंका पर टिप्पणी करते हुए कहा, वो किसी दफ्तर में पड़ी पुरानी फाइल जैसी है जो काम खत्म होने के बाद फिर दाखिल दफ्तर कर दी जाती है। जब भी चुनाव आता है तब कांग्रेस पार्टी उन्हें साफकर बाहर निकाल देते हैं और चुनाव के खत्म होने के बाद उन्हें वापिस दफ्तर भेज दिया जाता है।

पढ़िएं विनय कटियार ने प्रियंका को क्या कहा?

दरअसल विनय कटियार ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पर बयान दिया था। जिसके बाद से उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा। कटियार ने कहा था , प्रियंका गांधी सुंदर महिला है अच्छा है कि वो प्रचार करें बहुत दिनों से निकली नहीं हैं लेकिन उनसे ज्यादा सुंदर महिलाएं तो बीजेपी में है जिन्हें हम लगा देंगे। हालांकि जितना प्रियंका को खूबसूरत कहा जाता है वो उतनी खूबसूरत नहीं हैं हमारे यहां स्मृति ईरानी है जो जहां जाती है वहां पर भीड़ लग जाती है।

vinay विद्यासागर के बिगड़े बोल, प्रियंका को बताया दफ्तर की 'पुरानी फाइल'

प्रियंका का कटियार को करारा जवाब:-

प्रियंका गांधी ने विनय कटियार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था, उनके बयान से भाजपा की मानसिकता का पर्दाफाश हुआ है। भाजपा के पास ज्यादा सुंदर उम्मीदवार है। महिलाओं ने अपनी जगह मेहनत से बनाई। फिलहाल मुझे उनके इस बयान पर हंसी आ रही है।

PRIYANKA GANDHI विद्यासागर के बिगड़े बोल, प्रियंका को बताया दफ्तर की 'पुरानी फाइल'

Related posts

भारतीय रेल देश को अनन्त सफलता की ओर ले जाने में सक्षम: पियूष गोयल

Trinath Mishra

अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 लोग चीन की तरफ मिले: किरेन रिजीजू

Samar Khan

विकास दुबे की पत्नी और बेटे से हुई पूछताछ, खुले कई बड़े राज़ 

Rani Naqvi