देश राज्य

आप को छोड‍़ भाजपा में शामिल हुए विधायक बाजपेयी

aap vajapai आप को छोड‍़ भाजपा में शामिल हुए विधायक बाजपेयी

एजेंसी,नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के  विधायक अनिल बाजपेयी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। बाजपेयी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू तथा केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में यहां दिल्ली इकाई के कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए। यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के नेताओं ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि मैंने कई वर्षों तक आप के लिए काम किया। मैं सम्मान ना मिलने और पार्टी में व्यक्तिगत तरीके से कामकाज से दुखी हूं। पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ आप नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी पहले ही कह रही है कि भाजपा उनके विधायकों को ‘खरीदने’ की कोशिश कर रही है।

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री गोयल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सात नहीं बल्कि 14 आप विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और वे हताशा तथा अपमान के कारण आप छोड़ना चाहते हैं। आप के तीन पार्षद भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Related posts

UNSC की बैठक में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- दुनिया के लिए साझा धरोहर है समुद्र

Saurabh

परमवीरों के नाम से जाने जाएंगे अंडमान के 21 द्वीप, द्वीपों का हुआ नामकरण, यहां देखें पूरी सूची

Rahul

यूपी में बढ़ रहा अपराध, 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप

Vijay Shrer