देश राज्य

बाराला केस: पीड़िता ने चेहरे से हटाया नकाब, बोली- आरोपियों को आनी चाहिए शर्म

FJGHK बाराला केस: पीड़िता ने चेहरे से हटाया नकाब, बोली- आरोपियों को आनी चाहिए शर्म

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के बराला में लड़की की कार का पीछा करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में IAS अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू ने मीडिया से बात की जिसमें उन्होंने अपने चेहरे से नकाब हटाते हुए कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया तो मैं अपना मुंह क्यों छूपाऊ। मुंह उन लोगों को छूपाना चाहिए जिन्होंने इतनी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत की है। कुंडू ने कहा कि उन लोगों को शर्म आनी चाहिए कई लड़कियों को इस तरह की स्थिति से गुजरना पड़ता है लेकिन हर कोई इस पर खुलकर बार नहीं कर पाता। उन्होंने इस संबंध में एक पोस्ट भी किया है। जिसमें पीड़ित लड़कियों का कहना है कि सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी लड़कियों ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

victim, quote, face, Girl, Barala, Chandigarh, IAS, teasing
Barala

बता दें कि जहां एक और ज्यादा लोग उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की भी कोशिश कर रहे हैं। उसने कहा कि अगर किसी लड़के के साथ उसकी ऑनलाइन फोटो पोस्ट कर दी जाती है तो इससे वो गलत नहीं हो जाती। ऐसी घटना होने के बाद मैं अपनी जिंदगी तो जीना नहीं छोड़ सकती। अगर अब भी मुझे रात में बाहर जाना पड़े तो मैं जाऊंगी। बिल्कुल उसी तरह जैसे पहले जाती थी। लेकिन इस बात का ध्यान रखूंगी कि मेरी वजह से मेरे माता पिता को कोई परेशानी न हो क्योंकि इस हादसे के बाद उनकी चिंता और बढ़ गई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को ये समझने की जरूरत है कि उनको अपनी रक्षा खुद करनी है। वो अपनी सुरक्षा की खुद जिम्मेदार हैं। अगर हम पुरूषों को अपनी सुरक्षा करने का हक दे देंगे तो वो हमारी सुरक्षा न करने के भी हकदार हो जाएंगे। साथ उसने बताया कि वो मार्शल आर्टस में ट्रेंड है जो उसके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। मेरे पिता का मानना है कि उनकी बेटी भी बेटों की तरह आजाद रहे।

Related posts

कजाकिस्तान के रक्षामंत्री आज करेंगे राजनाथ सिंह से वार्ता, चार दिवसीय दौरे पर हैं जनरल नूरलान

Aditya Mishra

शादी की जिद कर रही प्रेमिका को चाकू से गोदा

bharatkhabar

कश्मीर में पंडितों के मुद्दे पर खेर और शाह में जुबानी जंग

bharatkhabar