featured देश

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धनों में सबसे निर्धन तक पहुंचना चाहिए

उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धनों में सबसे निर्धन तक पहुंचना चाहिए

जन कल्याण शिक्षा समिति की एक परियोजना (संकल्प) को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने युवा अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धनों में सबसे निर्धन तक पहुंचाने की बात कही। बता दें कि उपराष्ट्रपति ने आज जन कल्याण शिक्षा समिति की एक परियोजना गुरु पूजा, संकल्प में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस मौके पर जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

 

उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धनों में सबसे निर्धन तक पहुंचना चाहिए

हमारी प्रणाली में गुरुओं पर जितना अधिक ध्यान दिया जाए उतना कम है

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारी प्रणाली में गुरुओं पर जितना अधिक ध्यान दिया जाए उतना कम है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं सभी जीवित संस्थाओं के गुरु हैं। फिर भी गुरुओं के महत्व को समझाने के लिए एवं गुरु की सेवा कैसे करनी चाहिए। यह बताने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने संदीपनी मुनि को अपना आध्यात्मिक गुरु स्वीकार किया।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पेरु के राष्ट्रपति से की मुलाकात

शिक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के आकांक्षी छात्रों की सहायता करते हैं

उपराष्ट्रपति ने कहा कि संकल्प में शिक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के आकांक्षी छात्रों की सहायता करते हैं। खासतौर पर उन लोगों की जो गरीब सामाजिक पृष्ठभूमि से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सामने चुनौती समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने और उन्हें विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनाने की है।

आईएफएस गजानन वाकानार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरु सम्मान से सम्मानित किया

उपराष्ट्रपति ने संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेंद्र को रूशी सम्मान तथा पूर्व आईएएस विनय शंकर, पूर्व आईपीएस भूषण लाल बोहरा एवं पूर्व आईएफएस गजानन वाकानार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरु सम्मान से सम्मानित किया।बता दें कि उपराष्ट्रपति ने अपने भाषण को गुरू के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारी प्रणाली में गुरूओं की जितना ध्यान दिया जाए उतना कम

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

गोल्ड बनेगी सऊदी अरब में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म

mohini kushwaha

एसपीजी सुरक्षा पाने वाले लोगों के लिए ये है मोदी सरकार का नया संदेश

Rani Naqvi

UPTET की परिक्षा के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन, जाने आखरी तारीख

Rani Naqvi