featured देश राज्य

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने साथ मनाया योगा दिवस

13 41 उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने साथ मनाया योगा दिवस

मुंबई: मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित योग गार्डन में गुरुवार को देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक साथ योग किया। वहीं इस मौके पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, स्थानीय सांसद पूनम महाजन, विधायक और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद थे।

13 41 उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने साथ मनाया योगा दिवस

महाराष्ट्र के राज्यरपाल ने राजभवन में मनाया योग दिवस

इसके अलावा मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगीकर, मनपा आयुक्त अजोय मेहता, मुंबई पुलिस बल और महानगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक भी इस योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं महाराष्ट्र के राज्यरपाल सी विद्धयाराव ने राजभवन में योग दिवस मनाया।

पीएम मोदी ने की योग दिवस की शुरूआत

आपको बता दें कि अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश भर में 5 हजार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देशय है लोगों में योग के लिए जागरूकता फैलाना। योग दिवस की शुरूआत पीएम मोदी ने देहरादून में की है जहां पीएम मोदी के साथ 50 हजार लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं देश के अलग अलग राज्यों में राजनेताओं ने योग दिवस मनाया है और लोगों को योग करने के लिए जागरूक किया है।

Related posts

धर्म और राजनीति दोनों अलग : सुप्रीम कोर्ट

Anuradha Singh

26 जनवरी को रखी जाएगी अयोध्या मस्जिद की नींव, नई मस्जिद में होंगी ये खासियत

Aman Sharma

गोरखपुर में बाढ़ का कहर, जनपद में मोर्चा संभालने पहुंची एनडीआरएफ की और टीमें

Shailendra Singh