featured यूपी

विहिप अध्यक्ष डा. रवीन्द्र नारायण ने रामलला का किया दर्शन, कार्यशाला का भी किया निरीक्षण

कार्यशाला का भी किया निरीक्षण

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डा. रवीन्द्र नारायण सिंह ने अयोध्या पहुँचकर रामलला का दर्शन किया और मंदिर निर्माण की प्रगति को देखा। विहिप अध्यक्ष इसके बाद वासुदेव घाट स्थित कार्यशाला का भी निरीक्षण किया जहां पर विगत कई वर्षों से पत्थरों की तरासी का कार्य कुशल कारीगरों द्वारा चल रहा है। उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय,विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे और विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह भी थे। जानकारी के अनुसार विहिप के अध्यक्ष डा. रवीन्द्र नारायण सिंह ने अयोध्या के कारसेवक पुरम में विहिप के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक भी की।

Related posts

कांग्रेस पार्टी नवजोत सिद्धू को लेकर गंभीर, तो क्या ‘बैन’ हो जाएंगे सिद्धू

bharatkhabar

आखिर क्यों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को करानी पड़ी कोरोना जांच

Aditya Mishra

13 फरवरी 2022 का पंचांग: रविवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहु काल

Neetu Rajbhar