featured यूपी

विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को धार देने की तैयारी में विहिप

संगठन को धार देने की तैयारी में विहिप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) संगठन को धार देने की फिराक में है। विहिप ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व में फेरबदल करने के बाद अब प्रान्त स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव जारी है। विहिप का फोकस इस बार अधिक से अधिक नये लोगों को संगठन से जोड़कर उन्हें विहिप की जिम्मेदारी सौंपना है। विश्व हिन्दू परिषद ने अभी हाल ही में बिहार के रहने वाले पदमश्री डा. रवीन्द्र नारायण सिंह को विहिप का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक और संघ में क्षेत्र के शारीरिक शिक्षक प्रमुख का दायित्व निभा रहे गजेन्द्र सिंह को पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का क्षेत्र संगठन मंत्री बनाया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री रहे अम्बरीश सिंह को विहिप का केन्द्रीय सह मंत्री बनाया है। इसके अलावा उनके पास विशेष सम्पर्क का भी काम रहेगा।

वहीं नैमिषारण्य में संपन्न विश्व हिन्दू परिषद की क्षेत्रीय कार्ययोजना बैठक में भी कई अहम बदलाव किये गये। कानपुर प्रान्त के प्रान्त मंत्री रहे दीनदयाल को पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का विहिप का सह क्षेत्र सेवा प्रमुख बनाया गया है। उनके पास अवध व कानपुर प्रान्त का विशेष रूप से काम रहेगा। इसके अलावा अवध प्रान्त में सह प्रान्त मंत्री रहे देवेन्द्र शुक्ल को प्रान्त मंत्री अवध प्रान्त बनाया गया है। वहीं अविनाश को अवध प्रान्त का सह प्रान्त मंत्री और लवकुश दीक्षित को लखनऊ महानगर का संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सभी विभाग और जिलों में भी अहम बदलाव किये गये हैं।

Related posts

नौकरीपेशा लोगों के लिये जरूरी खबर, कम होने वाली है इन-हैंड सैलरी

Rahul

गौ रक्षा के नाम पर सौहार्द बिगाड़ने वालों का बहिष्कार हो: लालू

bharatkhabar

योगी सरकार कर सकती है 2682 मदरसों की मान्यता रद्द

Rani Naqvi