featured यूपी

राष्ट्रव्यापी गृह सम्पर्क अभियान की तैयारी में विहिप

गृह सम्पर्क अभियान की तैयारी में विहिप

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) अब देशभर में गृह सम्पर्क अभियान शुरू करने की तैयारी में है। इस अभियान के माध्यम से विहिप के कार्यकर्ता पुनः घर-घर जायेंगे और राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए आभार जतायेंगे। इस दौरान विहिप कार्यकर्ता मंदिर निर्माण की तैयारियों से भी अवगत करायेंगे। नैमिषारण्य में विहिप की योजना बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में देशभर में समाज के हर वर्ग ने अपेक्षा से अधिक समर्थन दिया है। इतना बड़ा समर्पण पूरे विश्व में देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विहिप के कार्यकर्ताओं को चाहिए एक तरफ से घर-घर जायें और उनका आभार व्यक्त करें। इस अभियान में संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसलिए विहिप अब संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी करेगी।

सेवा आयाम को गति देगा विहिप
राम मंदिर आन्दोलन के बाद देश व समाज में विश्व हिन्दू परिषद की पहचान धार्मिक संगठन के साथ- साथ एक आन्दोलनकारी संगठन के रूप में स्थापित हुई है। इसलिए विहिप समाज की इस धारणा को तोड़ना चाहता है। इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद ने सेवा विभाग का गठन किया है। अब सेवा विभाग के माध्यम से विहिप के कार्यकर्ता देशभर में सेवा कार्य करेंगे। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए विहिप के कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाये जा रहे वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। अब देशभर में सेवा विभाग का गठन किया जा रहा है।

Related posts

इन एजेंडों को लेकर मथुरा में तीन दिन तक बैठक करेंगे, शाह- भागवत

Rani Naqvi

मायावती बोलीं- 2007 की तरह 2022 में बनाएंगे सरकार, अयोध्या में जमीन खरीदने के मामले की हो जांच

Saurabh

UP News: बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज जतीपुरा में धूमधाम से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस

Rahul