featured दुनिया देश भारत खबर विशेष

गोपाल कृष्ण गांधी को पछाड़ कर उपराष्ट्रपति की जंग जीते वेंकैया नायडू

naidu photo 4 गोपाल कृष्ण गांधी को पछाड़ कर उपराष्ट्रपति की जंग जीते वेंकैया नायडू

राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव सुर्खियों में छाया हुआ है। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर दोनों की तरफ से खासा जोर लगाया जा रहा है। जहां एक तरफ विपक्ष की तरफ से गोपाल कृष्ण गांधी का नाम सामने आया तो एनडीए ने इस रण में एम वेंकैया नायडू को उतारा। लेकिन अगर आंकड़ों की बात की जाए तो यह पहले से ही साफ हो गया था कि एनडीए के प्रत्याशी ही इस रण में विजय रथ पर सवार होंगे। 5 अगस्त को जब वोटों की गिनती हुई तो अकेले वेंकैया नायडू को 516 वोट हासिल हुए। इस रेस में कुल 771 वोट डाले गए थे। जिसमें 760 वोट मान्य  हुए हैं। जबकि गोपाल कृष्ण गांधी को 244 वोट हासिल हुए हैं। ऐसे में एक तरफ जहां पर बीजेपी खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है तो दूसरी तरफ विपक्षी खेमे में दुख के बाद फट गए हैं।

naidu photo 4 गोपाल कृष्ण गांधी को पछाड़ कर उपराष्ट्रपति की जंग जीते वेंकैया नायडू
venkaiah naidu

देश को अपना अगला उपराष्ट्रपति मिल गया है। अब उपराष्ट्रपति की कुर्सी एम वेंकैया नायडू संभालने वाले हैं। लेकिन उनका ऊषापति से उपराष्ट्रपति कैसे बने यह देखने वाली बात है। एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू का नाम पर पहले ही अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने अपने नाम की सारी अटकलों को खारिज किया था। वेंकैया नायडू ने इस खबर को अपने अंदाज में खारिज करते हुए कहा कि वो राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं।

Related posts

पूर्व विधायक रामसुंदर पांडेय की पुण्यतिथि पर 12 जनवरी को को मऊ आएंगे राजबब्बर

Rani Naqvi

हत्या करने से पहले एस शख्स को फोन कर निखिल हांडा ने बताई थी सारी बात

Rani Naqvi

शक्तिकांत ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा नहीं आएंगे 1000 के नोट

shipra saxena