देश

नेहरु की गलत नीतियां कश्मीर समस्या के लिए जिम्मेदारः वेंकैया नायडू

Venkaiya नेहरु की गलत नीतियां कश्मीर समस्या के लिए जिम्मेदारः वेंकैया नायडू

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि कश्मीर समस्या के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि राजग सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान संकट के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

Venkaiya नेहरु की गलत नीतियां कश्मीर समस्या के लिए जिम्मेदारः वेंकैया नायडू

वेंकैया नायडू ने रविवार को कश्मीर मुद्दे पर पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बयान को राजनीति से प्रेरित बताते हुए मांग की कि कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता की टिप्पणी पर अपना रुख स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि चिदंबरम ने एक गैर-जिम्मेदाराना और अपरिपक्व बयान दिया है। उन्होंने कहा चिदंबरम कश्मीर के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। मैं कहना चाहूंगा कि कश्मीर भाजपा सरकार या एनडीए और नरेंद्र मोदी का सृजन नहीं है। वेंकैया ने कहा कि कश्मीर एक समस्या है जो हमें विरासत में मिली है। कांग्रेस पिछले दस वर्षों सहित कई वर्षों तक सत्ता में थी। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा​ कि कांग्रेस सरकार ने इस बीच क्या किया। सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस अब इस विषय पर घटिया राजनीति कर रही है।

चिदंबरम ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम में कहा था ऐसी आशंका होती है कि कश्मीर भारत के हाथ से लगभग निकल चुका है क्योंकि केंद्र सरकार वहां असहमति को दबाने के लिए बर्बरतापूर्ण कार्य कर रही है।

Related posts

बार-बार बाधित किए जाने के बाद राज्यसभा दिन भर के लिए स्थगित

Rahul srivastava

मीडिया में सरकार का दखल नहीं होना चाहिए: पीएम मोदी

bharatkhabar

अहमदाबाद अस्पताल मामला: आंकड़ा बढ़ा, 3 दिन में हो चुकी है 18 नवजात शिशुओं की मौत

Pradeep sharma