नई दिल्ली। करीना कपूर खान और सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की खबरे काफी समय से सुर्खियों में आ रही है। जिसमें करीना कपूर खान और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं जिसका ट्रेलर दर्शकों के बीच आ चुका है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दे कि इस फिलम से करीना कपूर खान काफी लंबे वक्त बाद वापसी कर रही हैं।
क्या है कहानी
वीरे दी वेडिंग फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक ये चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर अधारित फिल्म है। पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना और सोनम की जोड़ी वीडियो में काफी दिलचस्प लग रही है. इसमें स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास अहम रोल निभा रहे हैं। बता दे कि ढाई मिनट के इस ट्रेलर में गाली गलौच और बोल्ड कंटेट दिखाई दे रहा है। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और फुकेट में हुई है। इसे अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।