मनोरंजन

मैडम तुसाद म्यूजियम में वरुण धवन के मोम के पुतले का हुआ अनावरण

mad मैडम तुसाद म्यूजियम में वरुण धवन के मोम के पुतले का हुआ अनावरण

नई दिल्ली। वरुण धवने के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं।वरुण धवन का क्रेज सबसे ज्यादा लड़कियों के बीच देखने को मिलता है।स्टूडेंट ऑफ द ईयर से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की और उसके बाद अभी तक एक भी फलॉप फिल्म नहीं दी।वरुण के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।

 

mad मैडम तुसाद म्यूजियम में वरुण धवन के मोम के पुतले का हुआ अनावरण

खबर है कि उनका मोम का वैक्स स्टेच्यू हॉगकॉन्ग स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा गया है जिसका अनावरण मंगलवार को किया गया। वरुण अपने साथी कलाकारों में काफी आगे निकल चुके हैं। उनका मोम का पुतला हॉंगकांग स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा गया है।

इस खुशी के मौके की तस्वीरों को वरुण ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है। वरुण का मोम का पुतला हू-ब-हू उन्हीं की तरह है। इस पुतले के साथ वरुण और उनकी पूरी फैमिली ने तस्वीरें ली हैं।बता दें कि मैडम तुसाद म्युजियम में बॉलीवुड और भारत की कई हस्तियों के मोम के पुतले हैं।पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर जैसी बड़ी हस्तियां शामिल है।

Related posts

फाइनेंशियल कंडिशन की अफवाहों पर किम शर्मा का करारा जवाब

kumari ashu

फिल्म ‘आदिपुरूष’ में लंकेश के रोल को मजेदार बनाएंगे सैफ अली खान, किरदार निभाते समय याद रखेंगे बदले की भावना

Trinath Mishra

जन्मदिन स्पेशल: जाने किस-किस के साथ मनाया करीना ने अपना बर्थडे

Rani Naqvi