हालही शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी नताशा दलाल के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में वरुण और नताशा दोनों बोटिंग का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे है। और खूबसूरत वादियों का लुत्फ भी उठा रहे हैं।
फोटो में वरुण धवन ने भूरे रंग का विंटर कोट पहन रखा है तो वहीं नताशा ग्रे कलर का कोट पहन रखी है। वरुण धवन ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हनीमून पर नहीं हूं। हालांकि वरुण धवन ने यह नहीं लिखा का फोटो कहां की है।
वरुण धवन ने फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। इस फोटो को 14 लाख से ज्याद लोग लाइक कर चुके हैं। तस्वीर पर 8 हजार से ज्यादा कमेंट हैं। वरुण धवन की इस फोटो पर श्रद्धा कपूर और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे कई बॉलीवुड एक्टर ने कमेंट किया है।
View this post on Instagram
वरुण धवन इस वक्त अरुणाचल प्रदेश में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग कर रहे हैं। वरुण धवन इससे पहले भी यहां वीडियो और फोटो शेयर कर चुके हैं। कुछ दिन पर पहाड़ों पर दौड़ लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह शार्टलेस नजर आ रहे थे। उससे पहले एक बच्चे में गोद लिए एक वीडियो शेयर किया था।