मनोरंजन featured

31 के वरुण धवन को तैमूर ने कहा भैया मेरी एज के लगते हो

21 9 31 के वरुण धवन को तैमूर ने कहा भैया मेरी एज के लगते हो

नई दिल्ली। वरुण धवन की सिंपल स्टोरी फिल्म अक्टूबर बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रही और इसी के साथ वरुण धवन ने साबित कर दिया कि वो इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक हैं। बता दे कि फिल्म अक्टूबर शूजित सरकार के निर्देशन में बनी है जिसको क्रिटिक्स की ओर से भी जमकर सराहा गया है साथ ही साथ ऑडियंस को भी फिल्म में वरुण का काम काफी पसंद आया है।

21 9 31 के वरुण धवन को तैमूर ने कहा भैया मेरी एज के लगते हो

बता दे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। इस बीच वरुण की एक इन्स्टा स्टोरी भी खूब चर्चा में है। बता दे कि इस स्टोरी में वरुण धवन ने तैमूर को कहा है कि वो 31 साल के हो गए है तो इसका जबाव देते हुए तैमूर ने वरुण से कहा है कि लेकिन वरुण भैया मुझे तो आप मेरी एज के लगते हो।
बता दे कि करीना कपूर खान के बेटे तैमूर के साथ वरुण ने एक मेमे साझा किया है।

तैमूर एक साल के हैं। जिस मेमे में वरुण और तैमूर दोनों अपने थॉट्स साझा कर रहे हैं। इसमें वरुण और तैमूर का चेहरा साइड बाई साइड है। वरुण कह रहे हैं- तैमूर, ‘क्या तुम जानते हो आज 31 का हो गया हूं।’ इस पर तैमूर ने जवाब दिया- लेकिन वरुण भैया मुझे तो आप मेरी एज के लगते हो।
बता दे कि अक्टूबर की सफलता के बाद एक इंटरव्यू में वरुण ने कहा कि अक्टूबर की सफलता महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसी सफलता से ही इस तरह के सिनेमा को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

Related posts

शिवसेना ने किया हल्लाबोल, बीजेपी के लिए जारी कि भ्रष्टाचार की बुकलेट

Pradeep sharma

अलग मिजाज में लालू ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले गजब है रे भाई

shipra saxena

नेपाल में दिखी हनीप्रीत, पुलिस के हाथ अभी भी खाली

Pradeep sharma