मनोरंजन

…आखिर क्यों वाणी कपूर को हटा, फातिमा बनी ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ की हीरोइन

fatima vaani ...आखिर क्यों वाणी कपूर को हटा, फातिमा बनी 'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' की हीरोइन

मुंबई। यशराज बैनर तले बनने जा रही  आमिर खान की  फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है| विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित उनकी आगामी फिल्म के लिए सबसे पहले आमिर खान और अमिताभ बच्चन को चुना गया था, हालाँकि फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की खोज काफी वक्त से चल रही थी जो की अब जाकर खत्म हुई है। फिल्म में फातिमा सना शेख को लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुन लिया है|

fatima vaani ...आखिर क्यों वाणी कपूर को हटा, फातिमा बनी 'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' की हीरोइन

गौरतलब है कि इस किरदार के लिए दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और कृति सेनन जैसी एक्ट्रेसेस ने पहले से ही ऑडिशन दें चुके थे लेकिन अंततः फातिमा ने अपने हिस्से ये किरदार कर लिया|

वहीं फातिमा के बारे में बात करते हुए विजय ने कहा कि लड़की की भूमिका फिल्म के लिए निर्णायक है इसलिए हमारे लिए एकदम सही फिट लगाना बेहद जरूरी है। ऑडिशन और एक्शन वर्कशॉप के कठोर दौर के माध्यम से, हम वास्तव में अपने काम को लेकर समर्पित फातिमा से मिले जिनमें एक्शन गिफ्टेड हैं| हमें अपनी फिल्म के लिए एकदम सही लड़की को चुन कर बहुत खुश हैं|”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ़ातिमा सना शेख को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ आमिर खान के अपोज़िट साइन किये जाने पर कोई हैरानी की बता नहीं है| कुछ शीर्ष अभिनेत्रीयां दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट और यहां तक कि वाणी कपूर फिल्म के लिए चुने जाने की बातचीत में थे| उनमें से ज्यादातर, वाणी को फिल्म में लेने की बात कर रहे थे, हालाँकि फिल्म की फीस सुनने के बाद वाणी कुछ खुश नहीं हुईं| आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि इस फिल्म में एक्ट्रेस लगभग नि:शुल्क काम करे| फातिमा और वाणी के बीच की बात थी| जिसमें फातिमा आमिर की पसंद थीं

यानी कि आमिर के साथ दंगल में भूमिका कर चुकी फ़ातिमा बॉलीवुड में एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी किस्मत अजमाने के लिए ये फिल्म तो कर रही हैं लेकिन लगभग फ्री| खैर, हमारे लिए ये एक हैरानी की बात है क्यूंकि आमिर खान को बॉक्स ऑफिस का किंग कहा जाता है ऐसे में उनकी हिरोइन को उसका मेहनताना खासा ना मिले ये तो ठीक बात नहीं हो सकती क्यूँ? इसपर आप क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

Related posts

Cannes Film Festival -पहले ही दिन जीता कंगना रनौत ने लोगों का दिल

mohini kushwaha

संजू की एक्टिंग की तारीफ में परेश रावल ने कह दी ये बात, रणबीर कपूर होंगे खुश

mohini kushwaha

सनी लियोनी ने बेटी को लेकर की भावुक पोस्ट

mohini kushwaha