Breaking News यूपी

मेरठ की बेटी ने टोक्यो ओलंपिक में लगाई हैट्रिक, रच दिया इतिहास

मेरठ की बेटी ने टोक्यो ओलंपिक में लगाई हैट्रिक, रच दिया इतिहास

मेरठ: टोक्यो ओलंपिक का शानदार आयोजन हो रहा है। विश्व मंच पर भारतीय प्रतिभा हर दिन देखने को मिल रही है। मेरठ की बेटी वंदना कटारिया ने हॉकी मुकाबले में हैट्रिक लगाकर शनिवार को इतिहास रच दिया।

टोक्यो ओलंपिक में वंदना कटारिया ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया है। वह इकलौती महिला खिलाड़ी बन गई है, जिन्होंने ओलंपिक में हैट्रिक गोल किया है। इसी का नतीजा रहा कि भारतीय हॉकी टीम में अपने अगले पड़ाव की तरफ कदम बढ़ा लिया है।

WhatsApp Image 2021 07 31 at 12.25.58 PM मेरठ की बेटी ने टोक्यो ओलंपिक में लगाई हैट्रिक, रच दिया इतिहास

क्वार्टर फाइनल की तरफ अब टीम आगे बढ़ गई है। ओलंपिक में सिर्फ एक आयोजन नहीं होता, विश्व स्तर पर अपने देश की प्रतिभा को दिखाने का एक मौका होता है। वंदना कटारिया ने इस मौके को बहुत मजबूती से पकड़ा और इतिहास में अपना नाम शामिल करवा लिया। भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल की तरफ आगे बढ़ चुकी है। वंदना की उपलब्धि पर जिले के सभी लोगों में काफी खुशी देखने को मिली।

Related posts

मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान की शुरुआत, राष्ट्रपति ने दिया पांच लाख रुपये का चेक

Aman Sharma

प्रदेश के इन लोक कलाकारों को सरकार देगी पेंशन और एक करोड़ का स्वास्थ्य बीमा

Aditya Mishra

यूपी में एक सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन

sushil kumar