उत्तराखंड

उत्तराखंड़ हैं शिक्षा का हब-त्रिवेंद्र सिंह रावत

57222dce 355c 44e2 a4ec aff4f3feb7ef उत्तराखंड़ हैं शिक्षा का हब-त्रिवेंद्र सिंह रावत

नई दिल्ली। उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को उत्तरांचल नवस्थापित विश्वविद्यालय के ध्वजारोहण समारोह में शिरकत की। इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा देश की शान, पहचान, प्राण एवं एकता का प्रतीक है। राष्ट्रध्वज देश एवं देश के बलिदानियों के प्रति सम्मान के भाव तथा युवाओं को देश भक्ति के लिए प्रेरित करता है इसके साथ ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं के लिए भी कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, यदि युवा जोश एवं उत्साह से कार्य करेंगे तो देश तीव्र गति से आगे बढे़गा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने के भाव को लेकर आगे बढ़ना होगा।

57222dce 355c 44e2 a4ec aff4f3feb7ef उत्तराखंड़ हैं शिक्षा का हब-त्रिवेंद्र सिंह रावत

शिक्षा का हब हैं उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पर बोलते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड शिक्षा का हब है। यहां पर देश के प्रत्येक राज्यों से छात्र-छात्राऐं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भारत-भारती नाम से एक संगठन बनाने पर विचार किया जा रहा है। इस संगठन का उद्देश्य संपूर्ण भारत की संस्कृति को एक लघु रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित करना है। जिससे संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक विशिष्टता एक ही स्थान पर लोगों को देखने को मिले।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, कुलाधिपति उत्तराँचल विश्वविद्यालय श्री जितेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष उत्तरांचल विश्वविद्यालय श्रीमती अनुराधा जोशी, कुलपति श्री एन.के. जोशी कुलसचिव श्री रजत सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

पॉलीथीन निस्तारण के लिए हाईकोर्ट ने दिया शासन को आदेश

kumari ashu

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईएएस वीक पर आयोजित डीएम सम्मेलन को सम्बोधित किया

Rani Naqvi

अल्मोड़ा : अपराध को रोकने के लिए पुलिस विभाग की हुई मीटिंग, नशे पर लगाई जाएगी रोक

Rahul