featured

अल्मोड़ा में नौदिनों तक चले दुर्गा महोत्सव के बाद , निकाली गई भव्य झांकी के साथ शहर में शोभा यात्रा

IMG 20211015 145503 अल्मोड़ा में नौदिनों तक चले दुर्गा महोत्सव के बाद , निकाली गई भव्य झांकी के साथ शहर में शोभा यात्रा
Nirmal अल्मोड़ा में नौदिनों तक चले दुर्गा महोत्सव के बाद , निकाली गई भव्य झांकी के साथ शहर में शोभा यात्रा
                                                   निर्मल उप्रेती (अल्मोड़ा)
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में 9 दिनों तक चले दुर्गा महोत्सव के बाद आज भव्य झांकी के साथ शहर में शोभा यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। पूरा शहर माँ के जयकारो से गूंज उठा।
अल्मोड़ा  में 1980 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है:
बता दें कि  सांस्कृतिक नगरी  अल्मोड़ा  में 1980 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले अल्मोडा में नवरात्र के महीने में सिर्फ तीन जगहों पर दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जाता था।
माॅं की इन मूर्तियों को स्थानीय कलाकार बनाते हैं:
लेकिन अब  नगर के 9 स्थानों  लाला बाज़ार , गंगोला मोहल्ला, चौघानपाटा, धारानौला, लक्ष्मेश्वर, पातालदेवी, राजपुरा, खत्याड़ी, ढूंगाधारा  में माॅं दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना की जाती हैं । माॅं की इन मूर्तियों को स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाया जाता है।
IMG 20211015 145516 अल्मोड़ा में नौदिनों तक चले दुर्गा महोत्सव के बाद , निकाली गई भव्य झांकी के साथ शहर में शोभा यात्रा
वहीं कर्नाटक से आये श्रद्वालु सुनिल ने कहा कि वो कई सालों से यहां आ रहे हैं, उन्होंने बताया कि  माँ दुर्गा की इन भव्य मूर्तियों बनाकर उनकी नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जाती है।
दुर्गा प्रतिमाओं की नगर में भव्य झांकी निकाली गयी:
  आज दशमी के  दिन  नौं  स्थानों में स्थापित इन दुर्गा प्रतिमाओं की नगर में भव्य झांकी निकाली गयी ।जिसके बाद क्वारब स्थित कोसी व सुयाल नदी के संगम में इन हस्तनिर्मित मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही दुर्गा महोत्सव का समापन हो गया।

Related posts

जाने क्यों 20वें  सैन्य शक्ति सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान भावुक हुए सीएम रावत

Rani Naqvi

UP : 21 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Rahul

दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, कई लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Rahul