featured उत्तराखंड

हल्द्वानी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

pradrshan हल्द्वानी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

ankit हल्द्वानी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतलाअंकित साह, संवाददाता

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कोरोना महामारी में हुए फर्जीवाड़े को लेकर आज प्रदेश में जनपद के ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर साधा निशाना

बता दें प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। प्रदेश में स्थिति ये है कि बेरोजगारी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

‘2022 के चुनाव में जनता सिखाएगी सबक’

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्पष्ट बहुमत देने के बावजूद मोदी सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है। यही वजह है कि तेल के दाम में लगातार वृद्धि होती जा रही है। जिसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। आने वाले 2022 के चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी।

Related posts

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें!

Hemant Jaiman

गर्मी में आपकी इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये टिप्स, कोरोना काल में कारगर…

Saurabh

गरीब डाटा खाएगा या आटा : लालू यादव

bharatkhabar