featured उत्तराखंड

हल्द्वानी: आप नेता ने जारी किया शपथ पत्र, लोगों से किए 12 सूत्रीय वादे

almora 2 हल्द्वानी: आप नेता ने जारी किया शपथ पत्र, लोगों से किए 12 सूत्रीय वादे

ankit हल्द्वानी: आप नेता ने जारी किया शपथ पत्र, लोगों से किए 12 सूत्रीय वादेअंकित साह, संवाददाता

आम आदमी पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। जिसके तहत पार्टी ने अंदरूनी रूप से सभी विधानसभाओं में संभावित प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है।

आप प्रत्याशी  ने किए 12 सूत्रीय वादे

कालाढूंगी विधानसभा से पार्टी के संभावित प्रत्याशी संतोष कबडवाल जनता के बीच जाकर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। जनता के बीच जाकर उन्होंने शपथ पत्र में एक करार किया, जिसमें जनता से 12 सूत्रीय वादे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो चुनाव जीतते हैं तो इन सभी वादों पर कार्य किया जाएगा।

कांग्रेस-बीजेपी ने राज्य को लूटा

संतोष कबडवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 21 सालों में दोनों सरकारों ने यहां कोई कार्य नहीं किया। केवल विकास के नाम पर राज्य को लूटने का काम किया है।

उन्होने कहा कि वे अपने शपथ पत्र के माध्यम से जनता के बीच 12 सूत्री बिंदु को लेकर काम करेंगे और जनता को दोनों पार्टियों की कार्य प्रणाली से अवगत करवाएंगे।

Related posts

24 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

कोरोना वायरस महामारी को लेकर अमेरिका और WHO में तेज हुई तकरार, अमेरिका ने दी धमकियां

Rani Naqvi

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन आज, योगी ने ट्वीट कर दी शुभकामना

Aditya Mishra