उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, संपत्ति में महिलाओं को मिलेगा बराबरी का हक, कैबिनेट ने दी मंजूरी

944293 uttarakhand cm trivendra singh rawat उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, संपत्ति में महिलाओं को मिलेगा बराबरी का हक, कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए आज दिन खुशी से भरा रहा।  क्योंकि त्रिवेंद्र सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब प्रदेश कि महिलाएं संपत्ति में बराबर की हकदार होंगी। बुधवार को सीएम त्रिवेंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिलाओं को संपति में सह खातेदार बनाने पर मुहर लगा दी गई।

साथ में सरकार ने इस फैसले में नियम और शर्तों के अलावा ये भी फैसला लिया है, कि पति की पैतृक संपत्ति में महिला के नाम खाता खतौनी में भी दर्ज होगी। तो वहीं सरकार ने ये भी प्रस्ताव पारित किया है कि अगर महिला का तलाक हो जाता है और महिला का पति खर्च उठाने में सक्षम नहीं है तब भी महिला को उसका लाभ दिया जाएगा। अगर महिला की कोई संतान नहीं है और उसका पति 7 साल से अधिक समय से लापता है तो महिला को पिता की संपत्ति में सह खातेदार भी बनाया जा सकता है।

फैसले की यह है वजह

कैबिनेट के फैसले के पीछे कई वजह मानी जा रही है। लिहाजा सबसे बड़ी वजह ये मानी जा रही है कि महिलाओं को पुरुषों की बराबरी का हक मिल सके। साथ ही महिलाओं को लोन लेने में भी आसानी हो सके। हालांकि सरकार इससे पहले भी इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए कई बार कदम उठा चुकी है, लेकिन अब सरकार के इस फैसले को मंजूरी देकर महिलाओं को बड़ी राहत दी है।

लिहाजा सरकार द्वारा उठाए गए कदम की प्रदेश में हर तरफ तारीफ भी हो रही है। इससे पहले केंद्र सरकार ने पिता की संपत्ति में बेटी को बराबर पर हक पहले ही दे चुकी है। तो वहीं दूसरी तरफ अब त्रिवेंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है. लिहाजा सरकार के इस बड़े फैसले से महिलाएं आर्थिक मजबूत होंगी।

Related posts

अदालत ने सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले को दी 12 साल की कैद

bharatkhabar

Uttarakhand: जोशीमठ में 603 घरों में आई दरार, 66 परिवारों ने किया पलायन

Rahul

पिथौरागढ़: 1.94 करोड़ की लागत से बने पेयजल टैंकों की गुणवत्ता पर सवाल, टैंक से पानी हो रहा लीक

pratiyush chaubey