निर्मल उप्रेती, संवाददाता
जनपद के वरिष्ठ पत्रकार और शक्ति समाचार पत्र के संरक्षक व जिला पत्रकार संघ अल्मोड़ा कैलाश पांडे का आज 75 साल की उम्र में निधन हो गया।
काफी दिनों से चल रहे थे अस्वस्थ
बताया जा रहा है कि पत्रकार कैलाश पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, और उनका इलाज दिल्ली के एक हॉस्पिटल में चल रहा था। वहीं उनके पार्थिव शरीर को दोपहर बाद विश्वनाथ घाट ले जाया गया जहांर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने जताया दुख
पांडे के निधन पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, अपर जिला सूचना अधिकारी अजनेश राणा के अलावा पीसी तिवारी, सुरेश तिवारी, अशोक पांडे, निर्मल उप्रेती, हरीश भण्डारी, सोनू सिजवाली ने दुख प्रकट किया।
इन लोगों ने भी व्यक्त किया शोक
इसी के साथ कई पत्रकार, जनप्रतिनिधि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी पूर्व विधायक मनोज तिवारी दिनेश पांडे गिरीश गुरुरानी डॉ बी सी पुनेठा और अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।