featured उत्तराखंड

अल्मोड़ा: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

pradarshan 1 अल्मोड़ा: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

Nirmal Almora अल्मोड़ा: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शननिर्मल उप्रेती, संवाददाता

द्वाराहाट में कांग्रेस द्वारा महंगाई को लेकर रखे धरने में द्वाराहाट विधायक महेश नेगी का यौन शोषण प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।

सुर्खियों में आया यौन शोषण प्रकरण

दरअसल महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ रखे धरने में अचानक महेश नेगी पर आरोप लगाने वाली महिला खुलकर सामने आ गयी। भीड़ के दौरान पीढ़ित महिला ने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा दी। साथ ही महेश नेगी को चेतावनी दी कि अगर वो बेटी को अपना नाम नहीं देते हैं तो वो अपनी बच्ची के साथ जल्द ही उनके दरवाजे पर धरना देंगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

द्वाराहाट के मुख्य चौराहे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला भी उनके धरने में बैठी। इसी दौरान अचानक सभा के बीच महिला ने माइक संभालते हुए न्याय की गुहार लगा दी।

पीड़ित महिला ने लगाई गुहार

पीड़ित महिला ने ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर के साथ ही स्थानीय विधायक महेश नेगी पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Related posts

Kumbh Mela 2021: हरिद्वार में महाकुंभ की तैयारियां पूरी, जानें कब है शाही स्नान

Aman Sharma

Aaj Ka Panchang: जानिए 10 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Nitin Gupta

अर्जुन रामपाल के साथ हुआ हादसा, फैन्स के साथ सांझा किया अपना दर्द

mohini kushwaha