featured यूपी

विश्व शांति दिवस की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं, कहा- मानवतावादी विचारों से शांति की स्थापना संभव

RR विश्व शांति दिवस की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं, कहा- मानवतावादी विचारों से शांति की स्थापना संभव

आज यानी 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व शांति दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विश्व शांति दिवस की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

आज यानी 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस मनाया जा रहा है। विश्व शांति दिवस के दिन दुनियाभर के लोग मानवता को अपनाते हैं और रंग-रूप, समाज के सभी अंतरों को भूल एक-दूसरे की भलाई के बारे में सोचते हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विश्व शांति दिवस पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर सभी प्रदेशवासियों को विश्व शांति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने कहा कि अहिंसा और मानवतावादी विचारों के द्वारा ही विश्व में शांति की स्थापना संभव है।

‘मानवतावादी विचारों से विश्व में शांति की स्थापना संभव’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा विश्व शांति दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अहिंसा और मानवतावादी विचारों के द्वारा ही विश्व में शांति की स्थापना संभव है। आइए हम सभी वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना का अनुसरण करते हुए विश्व में शांति व सद्भाव की स्थापना हेतु संकल्पित हों।

1982 में पहली बार मनाया गया विश्व शांति दिवस

21 सितंबर को हर साल विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। पहली बार इसे साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था। जिसके बाद 1982 से लेकर साल 2001 तक अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया। बाद में संयुक्त राष्ट्र की ओर से साल 2002 में इसे 21 सितंबर को मनाए जाने की घोषणा की गई। और तब से हर साल 21 सितंबर को अंतराष्ट्रीय सांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1981 में शांति दिवस मनाए जाने की हुई थी घोषणा

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर के देशों के बीच शांति बनाए रखना और उसे बढ़ावा देना होता है। इस दिन लोगों मे जागरुकता फैलाई जाती है। दुनियाभर के लोगों में परस्पर प्रेम की भावना और मानवता को संजोए रखने के शांति दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार 1981 में इसे मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद हर साल इसे मनाया जाना जारी रखा गया।

Related posts

सुशांत केस की सीबीआई जांच पर शिल्पा ने ऐसे क्या बोला जिससे मच गया बवाल…

Rozy Ali

जीबी रोड पर चल रहे 125 कोठा संचालकों के खिलाफ समन जारी

Pradeep sharma

महाराष्ट्र में भी आया ‘संकट’ का भूचाल, भाजपाई बनने की फिराक में चार विधायकों का इस्तीफा

bharatkhabar