featured यूपी

UP ELECTION 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट

WhatsApp Image 2022 01 13 at 1.38.08 PM UP ELECTION 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट
shivnandan UP ELECTION 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट शिवनंदन, संवाददाता

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की इस लिस्ट में 50 उम्मीदवार महिलाएं हैं।

WhatsApp Image 2022 01 13 at 1.38.09 PM UP ELECTION 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट

UP ELECTION 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की इस लिस्ट में 50 उम्मीदवार महिलाएं हैं। वहीं उन्नाव से कांग्रेस ने रेप पीड़िता की मां को टिकट दिया है। वहीं प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाज सेवी भी शामिल हैं।

WhatsApp Image 2022 01 13 at 1.38.08 PM 1 UP ELECTION 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट

‘हमारी 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं होंगी’

इस मौके पर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारी 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं होंगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 उम्मीदवार महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले लोग हमारे प्रत्याशी हों। सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मारा लक्ष्य है कि हमारी भूमिका बढ़े, हमारी पार्टी मजबूत बने। हमने तय किया है कि हम नकरात्मक कैंपेन नहीं करेंगे।

WhatsApp Image 2022 01 13 at 1.38.07 PM UP ELECTION 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट

सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट

बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट मिला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस ऐतिहासिक बदलाव के साथ हम राज्य में एक नई राजनीति का प्रारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी। सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। प्रियंका ने कहा कि कोरोना में बहुत काम करने के बावजूद आशा बहनों को पीटा गया था। सदफ के बारे में कहा गया कि सीएए-एनआरसी के समय संघर्ष करने की वजह से सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया था।

WhatsApp Image 2022 01 13 at 1.38.07 PM 1 UP ELECTION 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट

Related posts

गुजरात संग्राम: ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने मिलाया कांग्रेस से हाथ, हार्दिक पटेल ने रखी शर्तें

Pradeep sharma

देवी दुर्गा के कुष्मांडा स्वरुप की आराधना से होगा लक्ष्मी का निवास

shipra saxena

रेलवे ने भोपाल, कोलकाता व अहमदाबाद की कई ट्रेनें की रद्द, यात्रा होगी मुश्किल

Rahul