featured यूपी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा, UP डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर की बैठक में हुए शामिल

rajexpress 2021 11 a5d48505 74f3 4f7e 8147 1cac7b680e75 cm yohi रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा, UP डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर की बैठक में हुए शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। राजनाथ सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाïथ के सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर की बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा की।

 UP डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर की बैठक में शामिल हुए राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिन में करीब 11 बजे लखनऊ पहुंचे। यहां चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। वहीं लखनऊ में राजनाथ सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाïथ के सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर की बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही इस उद्योग में निवेश करने वाले लोगों को संबोधित भी किया।

‘डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हम जल्दी ही एक केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना ला रहे हैं जिसमें डिफेंस इंडस्ट्रीज को कॉरिडोर में निवेश करने के लिए इंसेंटिवाइज किए जाने का प्रावधान है। हमारी सरकार डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और ये दोनों डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर इस प्रतिबद्धता का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में भारत का रक्षा निर्यात 33 प्रतिशत बढ़ा है। हम आज 75 देशों को रक्षा निर्यात कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में छह नोड में जल्दी ही उत्पादन शुरू हो जाएगा।

डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर की बैठक में सीएम ने कहा

वहीं इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में UP सरकार के साथ 50,000 करोड़ रू‍पए से अधिक के निवेश के 23 MoU हुए। मार्च 2019 में जनपद अमेठी में स्थित भारत-रूस संयुक्त उपक्रम इंडो-रसियन रायफल प्राइवेट लिमिटेड को प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र को समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन में उत्तर प्रदेश ने बीते चार वर्ष में एयर कनेक्टिविटी में बहुत प्रगति की है। मुझे बताते हुए खुशी है कि 2017 तक हमारे सिर्फ दो एयरपोर्ट काम कर रहे थे, आज प्रदेश में हमारे नौ एयरपोर्ट काम कर रहे हैं और हम वर्तमान में 12 नए एयरपोर्ट के निर्माण की कार्रवाई आगे बढ़ा रहे हैं।

Related posts

कानून व्यवस्था को लेकर लखनऊ में बड़ा बदलाव, किए गए 26 आइपीएस अधिकारियों के तबादले

Rani Naqvi

30 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

एम जे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली रमानी के समर्थन में आई 19 महिला पत्रकार

Rani Naqvi