featured यूपी

अयोध्या: स्पेशल होगी अयोध्या की रामलीला, फिल्मी सितारे करेंगे रामलीला का मंचन, शबरी की भूमिका निभाएंगी लोक गायिका मालिनी अवस्थी   

maxresdefault 3 अयोध्या: स्पेशल होगी अयोध्या की रामलीला, फिल्मी सितारे करेंगे रामलीला का मंचन, शबरी की भूमिका निभाएंगी लोक गायिका मालिनी अवस्थी   

अयोध्या की रामलीला में इस बार बड़े सितारे नजर आएंगे। 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही अयोध्या की रामलीला में मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी माता शबरी के रोल में नजर आएंगी।

शबरी की भूमिका निभाएंगी लोक गायिका मालिनी अवस्थी   

अयोध्या की रामलीला में इस बार बड़े सितारे नजर आएंगे। 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही अयोध्या की रामलीला में कई बड़े कलाकार अपने एक्टिंग का हुनर मंच पर बिखेरेंगे। मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी माता शबरी के रोल में नजर आएंगी। मालिनी अवस्थी देश विदेश में लोक गायिका के रूप में विख्यात है। उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

6 अक्टूबर से दूरदर्शन पर होगा लाइव प्रसारण

6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही अयोध्या की रामलीला का प्रसारण  6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर रात 7 बजे से 10 बजे तक दूरदर्शन द्वारा लाइव किया जाएगा। वहीं रामनगरी अयोध्या में इस बार और भी कई फिल्मी कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री माता सीता के रोल में नजर आएंगी

बता दें कि फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री माता सीता के रोल में नजर आएंगी। भगवान राम का रोल राहुल जाटव निभाएंगे। शक्ति कपूर, शाहबाज खान, रजा मुराद, असरानी, बिंदु दारा सिंह समेत कई फिल्मी हस्तियां मंचन करेंगी। अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे। भोजपुरी के ही सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे।

Related posts

तापमान में लगातार गरमी बरकरार, हाईअलर्ट जारी कर लू से बचने की चेतावनी जारी

bharatkhabar

सीएम त्रिवेंद्र ने किया संचार की नवीनतम प्रणाली क्यू.डी.ए का शुभारम्भ

Samar Khan

Dimple Yadav Oath: लोकसभा में आज सांसद पद की शपथ लेंगी डिंपल यादव

Rahul