featured यूपी

यूपी: 29 सितंबर को मेरठ से चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां

priyanka gandhi 3 यूपी: 29 सितंबर को मेरठ से चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 29 सितंबर को क्रांति धरा मेरठ से चुनावी बिगुल फूकेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी योगी सरकार के पिछले साढ़े चार साल की नाकामियों को गिनवाएंगी।

29 सितंबर को मेरठ से चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

यूपी में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीति भी चरम पर पहुंचने लगी है। विपक्ष की ओर से लगातार प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा योगी सरकार के पिछले साढ़े चार साल की नाकामियों को गिनवाने के लिए मेरठ पहुंचेंगी। 29 सितंबर को प्रियंका क्रांति धरा मेरठ से चुनावी बिगुल फूकेंगी।

मेरठ में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी

मेरठ में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान वे जनता के सामने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की साढ़े चार वर्ष की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करेंगी। मेरठ में कांग्रेसियों ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है।  बता दें कि 2 अक्टूबर को बनारस और 16 अक्टूबर को प्रयागराज में प्रियंका गांधी बड़ी जनसभाओं को सम्बोधित करेगी।

Related posts

सलमान खान ने खोला दिल का राज बोले, जिस फिल्म से सफलता मिले वही अच्छी है

bharatkhabar

Sainik School Admission 2022: सैनिक स्कूल में दाखिला लेने की जानें आखिरी तारीख जल्दी करें आवेदन

Kalpana Chauhan

शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपनाएं गांधी डाइट

piyush shukla