लखनऊ के सिहारी शिव मंदिर में पूजा करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी दूसरे श्रद्धालुओं के साथ कतार में खड़ी नजर आईं। प्रियंका दर्शन के लिए लाइन में लगीं और फिर पूजा-अर्चना की।
भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाइन में लगीं प्रियंका गांधी
पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है। लखनऊ के मंदिरों में भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। मंगलवार को शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालु लाइन में लगे रहे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्त लंबी लंबी कतारों में लगे थे। वहीं लखनऊ के सिहारी शिव मंदिर में पूजा करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी दूसरे श्रद्धालुओं के साथ कतार में खड़ी नजर आईं। प्रियंका दर्शन के लिए लाइन में लगीं और फिर पूजा-अर्चना की।
प्रियंका गांधी ने लोगों से भी मुलाकात की
इस दौरान प्रियंका गांधी ने लोगों से भी मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने मंदिर के बाहर बच्चों से मुलाकात की। यहां से वह सिद्घार्थनगर में जनसभा के लिए रवाना हो गईं। वह इन दिनों यूपी चुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं। बता दें कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लखनऊ के मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग तड़के ही दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों के बाहर लाइन में लग गए। शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज होती रही।