featured यूपी

लखनऊ:  नगर निगम ने खरीदे 110 CNG वाहन, खर्चे में होगी कटौती, समय पर उठेगा कूड़ा

vlcsnap 2021 12 22 19h23m33s088 लखनऊ:  नगर निगम ने खरीदे 110 CNG वाहन, खर्चे में होगी कटौती, समय पर उठेगा कूड़ा
shivnandan लखनऊ:  नगर निगम ने खरीदे 110 CNG वाहन, खर्चे में होगी कटौती, समय पर उठेगा कूड़ा शिव, संवाददाता 

नगर निगम लखनऊ की ओर से नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना से अंतर्गत 70 वाहन और 15वें वित्त आयोग से अवमुक्त धनराशि द्वारा 40 की संख्या सहित कुल 110 में टाटा ए.सी.ई. टिपर सी.एन.जी. वाहन खरीदे हैं।

vlcsnap 2021 12 22 19h23m14s981 लखनऊ:  नगर निगम ने खरीदे 110 CNG वाहन, खर्चे में होगी कटौती, समय पर उठेगा कूड़ा

नगर निगम ने खरीदे 110 CNG वाहन

नगर निगम लखनऊ की ओर से नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना से अंतर्गत 70 वाहन और 15वें वित्त आयोग से अवमुक्त धनराशि द्वारा 40 की संख्या सहित कुल 110 में टाटा ए.सी.ई. टिपर सी.एन.जी. वाहन खरीदे हैं। यह वाहन उपलब्ध हो जाने से नगर निगम सीमान्तर्गत छोटे रास्ते और गलियों के ऐसे असेवित क्षेत्रों से वाहन द्वारा कूड़े का उठान कराया जा सकेगा।

vlcsnap 2021 12 22 19h23m43s324 लखनऊ:  नगर निगम ने खरीदे 110 CNG वाहन, खर्चे में होगी कटौती, समय पर उठेगा कूड़ा

हरी झंडी दिखाकर वाहनों का किया गया वितरण  

इन वाहनों को नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में 1090 चौराहे से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत लखनऊ के समस्त 110 वार्डों में इन वाहनों का वितरण किया गया।

एक किलो गैस में 28 किलोमीटर तक चलेंगी

जोन-1 में 14 वाहन, जोन-2 में    12 वाहन, जोन-3 में 19 वाहन, जोन-4    में 08 वाहन, जोन-5 में 10 वाहन, जोन-6 में 22 वाहन, जोन-7 में 13 वाहन, जोन-8 में 12 वाहन वितरित किए गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से प्रारम्भिक सफाई के बाद मार्ग और गलियों में खुले स्थान पर पड़े कूड़े को प्राथमिकता के आधार पर समय से उठाकर निर्धारित डम्पिंग प्वाइंट तक पहुंचाया जायेगा। यह सी.एन.जी. वाहन एक किलो सी.एन.जी. में 28 किमी तक चल सकते हैं। एक वाहन से एक बार में 700 से 800 किलो तक कूड़े का उठान किया जायेगा।

ईंधन और डीजल की होगी बजत, खर्चे में होकी कटौती

सी.एन.जी. वाहनों का संचालन किए जाने से नगर निगम के ईंधन और डीजल की बचत होगी। जिससे खर्चे में भी कमी आयेगी। इसके साथ ही यह वाहन शहर में वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक होंगे। जिससे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। इन वाहनों के संचालन एवं समय पर कूड़े के उठान से वार्डों में स्थित छोटे-छोटे डम्पिंग प्वाइंट को समाप्त करने का प्रयास किया जायेगा। ताकि सफाई के बाद कूड़ा इधर-उधर इकट्ठा न दिखायी दे।

Related posts

विश्व प्रसिद्ध लाडली जी मंदिर में किया गया लड्डू मार होली का आयोजन, लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Rahul

दिल्ली पुलिस ने किया इंडियन मुजाहिद्दीन के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जुनैद को गिरफ्तार

Rani Naqvi

उन्नाव रेपकाण्ड: डीजीपी से मिली विधायक की पत्नी संगीता सेंगर, पीड़िता का हो नारको टेस्ट

Rani Naqvi