featured यूपी

लखनऊ: निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, 3 मजदूर मलबे में दबे, हालत गंभीर

vlcsnap 2021 12 26 20h53m26s374 लखनऊ: निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, 3 मजदूर मलबे में दबे, हालत गंभीर
shivnandan लखनऊ: निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, 3 मजदूर मलबे में दबे, हालत गंभीर शिव, संवाददाता

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन की सटरिंग करने से मलबे में 3 मजदूर दब गए।

vlcsnap 2021 12 26 20h53m30s366 लखनऊ: निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, 3 मजदूर मलबे में दबे, हालत गंभीर

निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 3 मजदूर मलबे में दबे

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन की सटरिंग करने से मलबे में 3 मजदूर दब गए। जिसके बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

आनन-फानन में करवाया गया अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने आनन-फानन में मलबे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद एक घायल मजदूर को प्राइवेट गाड़ी से लोहिया हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहीं दो घायल मजदूरों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया।

मजदूरों का हालत नाजुक

वहीं पुलिस की ओर से बताया गया कि 3 लोगों को राम मनोहर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related posts

ब्रिक्स देश आतंक के समर्थकों को अलग-थलग करें : मोदी

bharatkhabar

उत्तराखंड में अब तेज भूकंप का खतरा, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

pratiyush chaubey

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, त्रिवेंद्र सिंह ने खुद को किया आइसोलेट

Shagun Kochhar