featured यूपी

लखनऊ: ‘नेकी की दीवार’ से जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही मदद, डॉक्टर प्रियंका मौर्य कर रहीं गरीबों की सहायता

242521671 4334977589920601 1054819062368446240 n लखनऊ: ‘नेकी की दीवार’ से जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही मदद, डॉक्टर प्रियंका मौर्य कर रहीं गरीबों की सहायता

नेकी की दीवार’ अब क्षेत्रीय लोगों की मदद करने के साथ-साथ शहरों में भी पहुंचने लगी है। अब शहरीय क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को भी नेकी की दीवार के माध्यम से मदद मिल रही है।

‘नेकी की दीवार’ से जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही मदद

‘नेकी की दीवार’ अब क्षेत्रीय लोगों की मदद करने के साथ-साथ शहरों में भी पहुंचने लगी है। अब शहरीय क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को भी नेकी की दीवार के माध्यम से मदद मिल रही है। जल्दी ही ऐसी कई दीवार आपको लखनऊ में भी देखने को मिलेंगी। नेकी की दीवार के जरिए गरीबों और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जाती है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ की प्रतिष्ठित डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने भी नेकी की दीवार के माध्यम से गरीबों, असहाय और जरूरतमंदों की मदद करने का मन बना लिया है। डॉक्टर प्रियंका मौर्य लगातार गरीबों तक मदद पहुंचाने का काम कर रही हैं।

पेशे से होमेओपेथी की डॉक्टर हैं प्रियंका मौर्य

प्रियंका मौर्य पेशे से होमेओपेथी की डॉक्टर हैं। जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने के लिए डॉक्टर प्रियंका मौर्य हमेशा आगे रहती हैं। प्रियंका मौर्य नेकी की दीवार के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और अलग-अलग बीमारियों को लेकर भी जागरुक करती हैं। मंगलवार को भी नेकी की दीवार के माध्यम से होम्योपैथी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें लोगों को जागरुक किया गया साथ ही आयरन और कैल्शियम जो की मां और बच्चों के लिए जरूरी है दिया गया।

WhatsApp Image 2021 09 22 at 3.57.19 PM लखनऊ: ‘नेकी की दीवार’ से जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही मदद, डॉक्टर प्रियंका मौर्य कर रहीं गरीबों की सहायता

कल कपड़े, सैनिटाइजर बच्चों और बड़ों के लिए वितरण कार्यक्रम

गुरुवार को नेकी की दीवार के माध्यम से कपड़े और सैनिटाइजर, बच्चों और बड़ों के लिए वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रिक्शा कॉलोनी सेक्टर एम आशियाना में ये कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें जरूरतमंदों को कपड़े, मास्क और सैनिटाइजर बांटा जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनऊ के पुलिस कमिश्नर IPS ध्रुव कांत ठाकुर रहेंगे। लखनऊ में अब ‘नेकी’ की ऐसी कई दीवार देखने को मिलेंगी जिसमें लिखा होगा, ‘जो आपके पास अधिक है यहां छोड़ जाएं। जो आपकी जरूरत का है यहां से ले जाएं’।

Related posts

सबजार के जनाजे में ग्रेनेड के साथ दिखे आंतकी दानिश ने किया सेना के सामने सरेंडर

piyush shukla

प्रयागराज में आज से 12 घंटे खुलेगा शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क

Shailendra Singh

अनंतनाग में भारी बर्फबारी से तीन मकान ढहे, श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द

Shagun Kochhar