featured देश यूपी

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: कांग्रेस से बीजेपी में आए जतिन प्रसाद लेंगे मंत्री पद की शपथ, दलित और पिछड़ा वर्ग से 6 नाम शामिल!

CM YOGI 6 उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: कांग्रेस से बीजेपी में आए जतिन प्रसाद लेंगे मंत्री पद की शपथ, दलित और पिछड़ा वर्ग से 6 नाम शामिल!

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। आज शाम 5.30 बजे मंत्रिमंडल विस्तार होगा। योगी कैबिनेट में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए जतिन प्रसाद भी शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस से बीजेपी में आए जतिन प्रसाद लेंगे मंत्री पद की शपथ

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लग रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर अब ब्रेक लग चुका है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। आज शाम उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज 7 मंत्री शपथ लेने वाले हैं। इनमें हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए जतिन प्रसाद का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही 6 और लोगों के शपथ लेने की खबरें आ रही हैं।

छह नाम दलित और पिछड़ा वर्ग से शामिल

संभावित नामों में जतिन प्रसाद को छोड़कर बाकी छह नाम दलित और पिछड़ा वर्ग से हैं। इन्में पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। वहीं कुछ मंत्रियों को बाहर किए जाने की भी खबरें आ रही हैं। वहीं एमएलसी चुनाव के लिए भी नाम लगभग तय हुए।

वोट बैंक की सियासत और समीकरण साधने की तैयारी!

शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारिंया शुरू हो गई हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार को बीजेपी के बड़े दाव के तौर पर देखा जा रहा है। वोट बैंक की सियासत और समीकरण साधने के लिए कई विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है। विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार को बीजेपी के बड़े दाव के तौर पर देखा जा रहा है। वोट बैंक की सियासत और समीकरण साधने के लिए कई विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है।

Related posts

पीएम मोदी ने किया बाढ़ प्रभावित केरल का हवाई सर्वेक्षण,अब तक 324 लोगों की मौंत

mahesh yadav

कोरोना मृतक परिवारों के लिए आप ने की बड़ी मांग

sushil kumar

Lucknow: यूपी और हिमाचल प्रदेश के बीच परिवहन को लेकर साइन हुआ ‘MOU’

Aditya Mishra