featured यूपी

लखनऊ: चुनावों से पहले सपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए कई पार्षद

vlcsnap 2021 12 29 20h38m09s645 लखनऊ: चुनावों से पहले सपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए कई पार्षद
shivnandan 1 लखनऊ: चुनावों से पहले सपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए कई पार्षद शिव, संवाददाता

कानपुर में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले 2 समाजवादी पार्टी के पार्षदों और 3 पूर्व पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

WhatsApp Image 2021 12 29 at 5.53.29 PM लखनऊ: चुनावों से पहले सपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए कई पार्षद

चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी के कई पार्षद कांग्रेस में शामिल

कानपुर में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले 2 समाजवादी पार्टी के पार्षदों और 3 पूर्व पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बुधवार को लखनऊ के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सभी 5 पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी की समस्यता ग्रहण की।

vlcsnap 2021 12 29 20h38m09s645 लखनऊ: चुनावों से पहले सपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए कई पार्षद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, पीएल पुनिया ने पार्टी ज्वाइन कराई। इसमें सपा पार्षद दल के नेता हाजी सुहैल अहमद को कांग्रेस पार्टी से सीसामऊ विधानसभा से टिकट का दावेदार भी माना जा रहा है। इसमें एक पार्षद राशिद महमूद प्रसपा से एक विंग में नगर अध्यक्ष भी रहे हैं।

vlcsnap 2021 12 29 20h38m14s262 लखनऊ: चुनावों से पहले सपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए कई पार्षद

कांग्रेस और बीजेपी का बिगड़ सकता है समीकरण

ये सभी पार्षद सीसामऊ विधानसभा से आते हैं। सीसामऊ विधानसभा के 5 पार्षदों का एक साथ कांग्रेस में जाना समाजवादी पार्टी और बीजेपी के समीकरण बिगाड़ सकता है। इससे सभी पार्टियों में फिर से नए समीकरण साधने के लिए मंथन शुरू हो गया है। कांग्रेस में शामिल हुए पार्षदों में हाजी सुहेज अहमद, नेता पार्षद दल सपा, पार्षद राशिद महमूद, पूर्व पार्षद राकेश शाहू, पूर्व पार्षद महेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व पार्षद आबिद अली शामिल हैं।

Related posts

25 अक्टूबर वाराणसी के लिए बड़ा दिन, करोड़ों की सौगात देने आएंगे पीएम मोदी

Nitin Gupta

राम रहीम ने कहा- ‘जेल का खाना पसंद नहीं, मांगने पर भी नहीं मिली चाय’

Pradeep sharma

भारत में घुसे 20 से 25 आतंकी, फिर हो सकते हैं 26\11 जैसे हमले

Rani Naqvi