featured Life Style देश यूपी वायरल हेल्थ

उत्तर प्रदेश: युवक की आंख से आंसूओं की जगह निकल रहे हैं पत्थर, VIDEO देख हर कोई हैरान

WWWWWW उत्तर प्रदेश: युवक की आंख से आंसूओं की जगह निकल रहे हैं पत्थर, VIDEO देख हर कोई हैरान

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की आंख से आंसूओं की जगह पत्थर निकल रहे हैं। जी हां. आंख से आंसू नहीं बल्कि पत्थर निकल रहे हैं और ये देखकर हर कोई हैरान है।

युवक की आंख से आंसूओं की जगह निकल रहे हैं पत्थर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की आंख से आंसूओं की जगह पत्थर निकल रहे हैं। जी हां. आंख से आंसू नहीं बल्कि पत्थर निकल रहे हैं और ये देखकर हर कोई हैरान है। यहां तक की डॉक्टर भी ये वाकया देख दंग रह गए। 18 वर्षीय युवक सूरज की आंख से कंकड़ रूपी पत्थर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अब तक 100 से ज्यादा पत्थर निकले

तो चलिए पहले आपको इस पूरे मामले से तह तक पहुंचाते हैं और बताते हैं कि कैसे आंख से आंसू की जगह पत्थर बाहर आ रहे हैं। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला रैदासपुरी का है। यहां एक 18 वर्षीय युवक सूरज की आंख से कंकड़ रूपी पत्थर निकल रहे हैं। अब तक सूरज की आंख से 100 से ज्यादा पत्थर निकल चुके हैं। सूरज की आंखों से पत्थर निकलने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने पहले इसे ड्रामा बताया लेकिन जब डॉक्टर के सामने परिजनों ने सूरज की आंख से पत्थर निकाले तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।

आंख से पत्थर निकलने की वजह का नहीं चला पता

हालांकि, अभी तक इस घटना के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी है। अभी सूरज का नेत्र चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। डॉक्टर इस मामले में जांच कराने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से सूरज की आंखों में दर्द हो रहा था। जब परिजनों ने उसकी आंख खोल कर देखी, तो छोटे-छोटे पत्थर नजर आए, ये सिलसिला कई घंटे तक चला। परिजनों की मानें तो सूरज की आंख से 100 से ज्यादा पत्थर निकाले जा चुके हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने कन्नौज से भी सामने आया था ऐसा ही मामला

Related posts

राजधानी में मास्क नहीं लगाने वालों का कटा चालान

sushil kumar

हवाई यात्रा में रोक के बाद चार्टड प्लेन से दिल्ली पहुंचे रवीन्द्र गायकवाड़

shipra saxena

लोकसभा चुनाव में हम पूरे दम से लड़ेंगे और बिना एक कदम पीछे हटाए लड़ेंगे: राहुल गांधी

Rani Naqvi