featured यूपी

गोरखपुर: सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण, पार्क में बने स्थायी मंच का भी लोकार्पण  

WhatsApp Image 2021 09 23 at 5.41.49 PM 1 गोरखपुर: सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण, पार्क में बने स्थायी मंच का भी लोकार्पण  

गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में लगी महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्री मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही पार्क में बने स्थायी मंच का भी लोकार्पण किया गया।

महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण

गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में लगी महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्री मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही पार्क में बने स्थायी मंच का भी लोकार्पण किया गया।

WhatsApp Image 2021 09 23 at 5.41.49 PM गोरखपुर: सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण, पार्क में बने स्थायी मंच का भी लोकार्पण  

‘दैवयोग से महंत दिग्विजयनाथ का आगमन गोरखपुर में हुआ’

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए सीएम योगी ने कहा कि ब्रह्मलीन महंतश्री जीवन पर्यंत राष्ट्रीयता की भावना को आगे बढ़ाते रहे। गोरखपुर में उनका आगमन दैवयोग से हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंहत दिग्विजयनाथ इतिहास प्रसिद्ध उस राणा राजवंश से थे जिसने राष्ट्र रक्षा में किसी भी प्रकार का बलिदान देने से संकोच नहीं किया। वंशानुगत संस्कार को वह आजीवन अपने आचरण में परिलक्षित करते रहे।

WhatsApp Image 2021 09 23 at 5.41.50 PM गोरखपुर: सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण, पार्क में बने स्थायी मंच का भी लोकार्पण  

12.5 फीट ऊंची  है महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा

महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा 12.5 फीट ऊंची है। रामगढ़ताल स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क की डेढ़ महीने के अंदर सूरत बदल गई। प्रतिमा के साथ साथ स्थायी मंच, जॉगर्स ट्रैक, ओपन जिम, किड्स जोन और जगह-जगह लोगों के बैठने के लिए गजिबो के साथ ही पार्क की सुंदरता के लिए ऑर्नामेंटल लाइटें लगाई गई हैं।

Related posts

CBI की विशेष अदालत में हुई लालू की पेशी

Pradeep sharma

शाहजहांपुर में हाईवे किनारे ट्रैवलर बस पलटने से दो की मौत, तिलहर के पास हुई घटना

Aditya Mishra

जेलेंस्की ने बाइडेन का जताया आभार, जेलेंस्की को मिल सकता है नोबेल पुरस्कार

Rahul