featured देश यूपी

Deepotsav 2021: 12 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी अयोध्या, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

img 20191026 wa00401 6478678 835x547 m Deepotsav 2021: 12 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी अयोध्या, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या में इस बार फिर दीपोत्सव-2021 पर एक नया रिकॉर्ड बनेगा। हर साल की तरह इस साल भी श्री राम की नगरी लाखों दीपों से जगमगाएगी। राम की पैड़ी पर कल 9 लाख दीए जलाए जाएंगे।

12 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी अयोध्या

अयोध्या में इस बार फिर दीपोत्सव-2021 पर एक नया रिकॉर्ड बनेगा। हर साल की तरह इस साल भी श्री राम की नगरी लाखों दीपों से जगमगाएगी। अयोध्यान में दीपोत्सव आयोजन के लिए भव्य तैयारी की गई है। यहां 10 लाख 207 दीए राम की पैड़ी पर रखे गए हैं। राम की पैड़ी पर कल 9 लाख दीए जलाए जाएंगे। इन दीयों को जलाने के लिए 12 हज़ार वॉलिंटियर्स लगे हुए हैं। वहीं दीयों में डालने के लिए 36 हजार लीटर सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले साल दीपोत्सव में 5 लाख 51 हजार जलाए गए थे।

12 लाख मिट्‌टी के दीये जलाने के बनेगा विश्व रिकॉर्ड

बता दें कि सीएम योगी ने पहले ही घोषणा की थी कि अयोध्या में इस बार के दीपोत्सव में 12 लाख मिट्‌टी के दीये जलाए जाएंगे। साथ ही, उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पीएम और सीएम की आवास योजनाओं के अनुमानित नौ लाख लाभार्थी अपने घर के बाहर एक-एक दीया जलायेंगे। इस दीपोत्सव में कम से कम 9 लाख दीये जलाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग कम से कम 12 लाख मिट्टी के दीये जलाने की योजना बना रहा है, ताकि 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले आखिरी दीपोत्सव के दौरान एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जा सके। यह एक प्रकार से विश्व रिकॉर्ड होगा। इसके अलावा अयोध्या नगरी में 3 लाख दीपों को प्रज्ज्वलित किया जाएगा।

Related posts

Coronavirus Cases in India: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 1270 नए कोरोना केस, 31 लोगों की मौत

Rahul

बाढ़ पीड़ितो के लिए मदद और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव के निधन पर शोक जताने के लिए थरूर को मिली जेनेवा की इजाजत

Rani Naqvi

स्पेशल कोर्ट के मामलों में सुनवाई नहीं करेगा दिल्ली हाईकोर्ट

Pradeep sharma