featured क्राइम अलर्ट यूपी

लखनऊ: गोमती होटल के मैनेजर ने की आत्महत्या, अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे फंसाने की साजिश हो रही है

dddd लखनऊ: गोमती होटल के मैनेजर ने की आत्महत्या, अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे फंसाने की साजिश हो रही है

लखनऊ में गोमती होटल के बार मैनेजर ने शनिवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मैनेजर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या करने से मैनेजर अशोक पाठक ने एक सुसाइड नोट लिखा था।

गोमती होटल के मैनेजर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

लखनऊ में गोमती होटल के बार मैनेजर ने शनिवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मैनेजर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या करने से मैनेजर अशोक पाठक ने एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस कमिश्नर को संबोधित करते हुए लिखा कि उन्हें झूठे मामले में फसाने की साजिश की जा रही है।

‘मुझे झूठे केस में फसाने की साजिश रच रहे हैं’

अशोक ने मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा है कि सुरेश पाल उन्हें किसी की आत्महत्या के मामले में झूठे केस में फसाने की साजिश रच रहे हैं। इसकी वजह से वह बेहद आहत हैं। दरवाजे पर पुलिस आएगी तो आत्म सम्मान को ठेस पहुचेगा। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूँ। अशोक ने अपनी पत्नी और बच्चों के नाम भी एक नोट लिखा है। इसमे लिखा है कि उनकी मौत के बाद कोई भी क्लेम लेने निगम कार्यालय न जाएं।

होटल के मैनेजर पर प्रताड़ित करने के आरोप

अशोक पाठक की उम्र 52 साल थी। मैनेजर अशोक पाठक गाजीपुर थानाक्षेत्र के इंदिरानगर सेंटर 11 में रहते थे। बताया जा रहा है कि होटल के मैनेजर संगीत गर्ग अशोक को बहुत प्रताड़ित कर रहा था। अशोक पाठक की पत्नी ने कहा कि उन्हें सुबह 10 बजे ड्यूटी पर बुलाकर रात में 3 बजे तक काम करवाते थे। बताया जा रहा है कि अशोक की पत्नी ने पुलिस प्रशासन से होटल मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं बहरहाल इस मामले में अब पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

Related posts

मोदी लहर रोकने के लिए कांग्रेस की रणनीति, बुलाई विपक्षी दलों की बैठक

lucknow bureua

इंग्लैंड के एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 100 बार रहे नाॅटआउट, रचा इतिहास, बने पहले खिलाड़ी

Rahul

लखनऊः बारिश आते ही सब्जियों के भाव बढ़े, फुटकर विक्रेताओं ने बताई महंगाई की वजह

Shailendra Singh