featured यूपी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस ने दंगे की आग में झौंका था प्रदेश, बसपा के समय में कोरोना होता तो भगवान ही मालिक होता

WWW विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस ने दंगे की आग में झौंका था प्रदेश, बसपा के समय में कोरोना होता तो भगवान ही मालिक होता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जातिवाद को बढ़ावा देते हुए अपने शासनकाल में प्रदेश को दंगे की आग में झोंक दिया था।

सपा, बसपा और कांग्रेस ने दंगे की आग में झौंका था प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जातिवाद को बढ़ावा देते हुए अपने शासनकाल में प्रदेश को दंगे की आग में झोंक दिया था। उद्योग-धंधे चौपट होते थे, दंगों में संपत्ति लूटी जाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले त्योहारों पर कर्फ्यू का पहरा होता था। गुंडे-माफिया व्यवस्था पर हावी होकर लोगों को लूटते थे लेकिन आज शांति है।

आज प्रदेश में एक भी दंगे नहीं हुए- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में एक भी दंगे नहीं हुए। सभी त्योहार शांति से मनाये जा रहे हैं। व्यापारियों और समाज के पिछड़े वर्ग को सामाजिक सुरक्षा देते हुए तमाम योजनाएं चल रही हैं। एक जिला एक उत्पाद आज प्रदेश की एक लोकप्रिय आर्थिक योजना के रूप में चल रही है। वहीं सीएम योगी ने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को अपने देश और जाति पर गौरव करना चाहिए लेकिन जातिवाद से बचते हुए राष्ट्रवाद को बढ़ावा देते हुए समाज और देश के उत्थान पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सोचना होगा कि जिन लोगों ने अपने स्वार्थ में समाज को बांटकर सामाजिक ताने बाने को छिन्न-भिन किया उनकी क्षति की वह कभी सम्मान के योग्य नहीं हो सकता है।

‘श्रमिकों के परिवार के भरण-पोषण के लिए भत्ते की व्यवस्था की’

कोरोना पर बोलते हुए योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य था जिसने श्रमिकों के परिवार के भरण-पोषण के लिए भत्ते की व्यवस्था की। सीएम ने कहा कि सरकार मुफ्त में राशन दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का पहला देश है जहां 100 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इससे पहले देश में कोई वैक्सीन तक नहीं बनती थी। उन्होंने आगे कहा कि यही कोरोना महामारी समाजवादी पार्टी के शासन में आई होती तो चाचा-भतीजे में हड़पने की होड़ लग जाती। माफिया को ठेका देने की होड़ मच जाती। बसपा राज में कोरोना होता तब तो भगवान ही मालिक होते।

प्रदेश के परंपरागत उद्योग को पहचान मिली- CM

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में परंपरागत उद्योग मृतप्राय होता गया।  भाजपा ने वर्ष 2018 में एक जिला एक उत्पाद की योजना लागू की ताकि इन परंपरागत उद्योगों में लगे लोगों का जीवन खुशहाल हो सके। आज यह योजना सबसे लोकप्रिय योजना साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर्व पर एक सप्ताह का मेला लगने जा रहा है जिसमें स्थानीय व्यापारी अपने उत्पाद बेंच सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में दंगे होते थे। व्यापारियों की संपत्ति लूटी जाती थी। व्यापारियों की हत्या की जाती थी जिसके खिलाफ हमने खुद सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़ी है।

Related posts

योगी आदित्यनाथ ने किया मुखबिर योजना लॉन्च

Srishti vishwakarma

UN  महासचिव ने स्‍वच्‍छता को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री को दी बधाई

mahesh yadav

एशिया कपः पाकिस्तान के कोच ने स्वीकार किया,उनकी टीम आत्मविश्वास खो चुकी है

mahesh yadav