October 1, 2023 10:39 am
featured यूपी

यूपी: कुशीनगर में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा- राम भक्तों पर गोली चलाने वाले क्या राम मंदिर बनवाते?

WWWWWW यूपी: कुशीनगर में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा- राम भक्तों पर गोली चलाने वाले क्या राम मंदिर बनवाते?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत कबीर नगर जिले में लोगों को करोड़ों की सौगात देने का बाद कुशीनगर पहुंचे हैं। यहां सीएम योगी ने 281.45 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज और 310.44 करोड़ की अन्य 96 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

कुशीनगर को मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत कबीर नगर जिले में लोगों को करोड़ों की सौगात देने का बाद कुशीनगर पहुंचे हैं। यहां सीएम योगी ने 281.45 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज और 310.44 करोड़ की अन्य 96 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने 14.17 करोड़ की 11 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें पेयजल से सम्बन्धित जल निगम की 18 परियोजनाएं तथा जिला पंचायत के विश्राम स्थल निर्माण कार्य की परियोजना शामिल हैं।

राम भक्तों पर गोली चलाने वाले क्या राम मंदिर बनवाते?

वहीं कुशीनगर में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस और बीएसपी पर जमकर बरसते नजर आए। मुख्यमंत्री ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले राम मंदिर बनाते। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य होता देख अब लोग बोलने लगे हैं कि हम अपना स्मारक नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अब लोग भयभीत होने लगे हैं।

वंशवाद और जातिवाद की राजनीति बर्दाश्त न करें- सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंशवाद और जातिवाद की राजनीति को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करे। उन्होंने कहा कि तालिबान का समर्थन करने वाले क्या तीन तलाक को रोकते। क्या दंगा कराने वाले कश्मीर से धारा 370 हटाते।

Related posts

पोस्टर से गायब हुए चाचा शिवपाल

bharatkhabar

महंगाई पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, पूछा- महिलाओं की पीड़ा पर बात कब होगी?

Shailendra Singh

मुंबई मामला: शिवसेना कार्यकर्ताओं पर लगा डॉक्टरों को पीटने का आरोप

Pradeep sharma