featured यूपी

प्रदेश में अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही बेटियां, भयभीत हो रहे हैं अपराधी- सीएम योगी

CM Yogi 4 प्रदेश में अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही बेटियां, भयभीत हो रहे हैं अपराधी- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कैसे हो इसका आदर्श महिला मोर्चा को बनना चाहिए।

प्रदेश में अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही बेटियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार राजनीति के एजेंडे की धुरी बदलने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में  जो कार्य देश में हो रहे हैं वह नए भारत की तस्वीर को प्रस्तुत करता है, जिसमें एक महिला पिछलग्गू नहीं बल्कि समाज का नेतृत्व करने वाली होगी।

तीन तलाक की कुप्रथा से महिलाओं को मुक्त किया- योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कैसे हो इसका आदर्श महिला मोर्चा को बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहली बार सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जजों की नियुक्ति हुई है। सबसे अधिक महिला राज्यपाल पीएम मोदी के कार्यकाल में हुई हैं। तीन तलाक की कुप्रथा के कारण सैकड़ों वर्षों से भारतीय नारी तड़प रही थी। इस कुप्रथा से मुक्त करने का कार्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। हमारा दायित्व बनता है कि उन सभी बहनों को अपने साथ जोड़ें।

महिला पूरे समाज को नेतृत्व देती है- सीएम योगी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वावलम्बन की ओर यदि कोई महिला अग्रसर होती है तो सिर्फ परिवार ही नहीं पूरे समाज को नेतृत्व देती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के हित में कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिसमें महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और महिला स्वावलम्बन को प्रमुखता दी गई है।

Related posts

भारत की विकास दर चालू वित्त वर्ष के अंत तक 7.3 फीसदी होने की संभावना- विश्व बैंक

rituraj

दिपावली पर केंद्र सरकार ने दिया राहत पैकेज, जानिए कितने वेतन वाले कर्मचारियों को मिला फायदा

Trinath Mishra

हल्द्वानी: शहर में इस दिन लगेगा लॉकडाउन, इन चीजों में रहेगी छूट

Rahul