featured यूपी

छठ की धूम: उत्तर प्रदेश में कल रहेगा अवकाश, सीएम योगी ने दिए घोटों पर व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

chhatha bpi 20180316395 छठ की धूम: उत्तर प्रदेश में कल रहेगा अवकाश, सीएम योगी ने दिए घोटों पर व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

नहाय खाय से शुरू होने वाली छठ पूजा इस साल आठ नवंबर से शुरू हो चुकी है। छठ पूजा देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने छठ पूजा के मौके पर 10 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

छठ को लेकर उत्तर प्रदेश में कल रहेगा अवकाश

नहाय खाय से शुरू होने वाली छठ पूजा इस साल आठ नवंबर से शुरू हो चुकी है। छठ पूजा देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने छठ पूजा के मौके पर लोगों की भावनाओं को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। बुधवार 10 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर प्रदेश में अवकाश घोषित किया गया है। छठ पर्व को देखते हुए सीएम योगी ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, पार्किंग और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए हैं।

19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा की भी रहेगी छुट्टी

वहीं प्रदेश में 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी भी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व सहित कार्तिक मास के मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि लोगों को मेलों के आयोजन की अनुमति लेने में कोई समस्या न हो, क्योंकि यह हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है।

4 दिनों तक चलता है छठ का त्योहार

गौरतलब हो कि छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक महीने में दिवाली के छठे दिन से होती है और चार दिनों तक चलता है। छठ त्योहार के दौरान निर्जला व्रत होता है। जिसे लगातार 36 घंटों तक रखा जाता है।  मान्यता है कि छठ पूजा की उत्पत्ति ऋग्वेद से हुई है और प्राचीन काल में हस्तिनापुर की द्रौपदी और पांडव भी अपने खोए हुए राज्य को वापस पाने की समस्याओं को हल करने के लिए इस त्योहार को मनाते थे।

दिल्ली, बिहरा और उत्तराखंड में भी अवकाश घोषित

छठ के त्योहार के मौके पर उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्की और भी कई राज्यों में अवकाश घोषित किया गया है। दिल्ली सरकार ने इस साल 10 नवंबर को छठ महापर्व को लेकर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। इसके अलावा, बिहार में भी छठ पूजा की 10 नवंबर को ही छुट्टी होगी। वहीं उत्तराखंड सरकार ने भी 10 नवंबर का अवकाश घोषित किया है।

Related posts

कोविड की तीसरी लहर के लिए क्‍या है तैयारी, ACS सूचना नवनीत सहगल ने दी जानकारी   

Shailendra Singh

केंद्र सरकार तलाशेगी देश में कच्चे तेल की आपूर्ति निर्बाध के तरीके

Rani Naqvi

आकाश अंबानी की सगाई में इस खास वजह से आराध्या को किया गया था इनवाईट

rituraj