featured देश यूपी

26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे अरविंद केजरीवाल, दीपावली से पहले करेंगे रामलला के दर्शन

WhatsApp Image 2021 10 23 at 7.57.08 PM 26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे अरविंद केजरीवाल, दीपावली से पहले करेंगे रामलला के दर्शन

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेताओं का उत्तर प्रदेश की ओर कूच हो रहा है। दीपावली से पहले अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरे पर आने वाले हैं।

26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे अरविंद केजरीवाल

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेताओं का उत्तर प्रदेश की ओर कूच हो रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी उत्तर प्रदेश आने की तैयार कर चुके हैं। दीपावली से पहले अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरे पर आने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे। पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आप अब यूपी में अपने लिए जमीन तैयार करने में जुट गई है।

दीपावली से पहले करेंगे रामलला के दर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिवाली से पहले अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करेंगे। भगवान राम और अयोध्या हमेशा से ही यूपी की जनता की आस्था का प्रतीक रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी इसे चुनावी मुद्दे की तरह इस्तेमाल करना चाहेगी। बीजेपी के लिए राम मंदिर मुख्य चुनावी मुद्दा रहा है। 2017 विधानसभा चुनाव में राम मंदिर के दम पर ही बीजेपी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। अब आप भी शायद उसी फर्मूले को अपनाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

Aaj Ka Panchang : आज 4 मई 2022, का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Rahul

टिक टॉक बैन करने का चीन ने लिया भारत से बदला, बैन की भारतीय न्यूज साइट्स..

Mamta Gautam

आप की मुश्किलें बढ़ी, सांसद भगवंत मान पर दर्ज हुआ केस

shipra saxena