अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम ने महंत की मौत को अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम ने महंत की मौत को अपूरणीय क्षति बताया। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
‘ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे’
वहीं कई दिग्गज नेताओं ने भी महंत के निधन पर शोक जताया है। अखिलेश यादव और शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर दुख जताया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।