हापुड़ में दिनदहाड़े कचहरी के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने हरियाणा से पेशी पर आए कैदी की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:- जानिए कब है जन्माष्टमी का शुभ मुहुर्त और पूजा विधि
फायरिंग की घटना में हरियाणा पुलिस का एक सिपाही भी घायल है। मिली जानकारी के अनुसार मारा गया कैदी अशोक भाटी बताया जा रहा है। जो सुंदर भाटी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है।
कचहरी के बाहर फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस की गाड़ी से उतारते समय कैदी पर ये हमला हुआ है। हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस इस हमले को गैंगवार के रूप में देख रही है। जिले की पुलिस ने सीमाओं पर नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घटना थाना हापुड़ कोतवाली के कचहरी के बाहर हुई है।
एक सिपाही हुआ घायल
मारा गया कैदी साल 2019 में धौलाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में जेल में बंद था। मंगलवार को पेशी पर हापुड़ कोर्ट लाया गया था लेकिन कोर्ट के गेट के पास ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना में अशोक के साथ ड्यूटी पर आया हरियाणा पुलिस का सिपाही घायल हो गया।