featured यूपी

भारत के सैन्य बल से कांपते हैं पाक-चीन, योगी ने गुंडों के घरों पर बुल्डोजर चलाया- राजनाथ

vlcsnap 2022 02 05 19h47m49s322 भारत के सैन्य बल से कांपते हैं पाक-चीन, योगी ने गुंडों के घरों पर बुल्डोजर चलाया- राजनाथ
अमित गोस्वामी, संवाददाता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मथुरा के फरह में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। दीनदयाल धाम में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकाल में वह करके दिखाया है जो और सरकारों ने नहीं किया।

vlcsnap 2022 02 05 19h47m53s600 भारत के सैन्य बल से कांपते हैं पाक-चीन, योगी ने गुंडों के घरों पर बुल्डोजर चलाया- राजनाथ

भारत के सैन्य बल से कांपते हैं पाक-चीन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मथुरा के फरह में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। दीनदयाल धाम में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकाल में वह करके दिखाया है जो और सरकारों ने नहीं किया। जो भारत देश पहले कमजोर था और अपनी मदद के लिए दूसरे देशों का सहारा लिया करता था आज वह देश खुद चलकर मदद के लिए भारत के पास आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश अब कमजोर भारत नहीं रहा। चीन पाकिस्तान और अन्य सभी देश भारत के सैन्य बल और ताकत के नाम से थरथर कांपते हैं।

vlcsnap 2022 02 05 19h49m07s115 भारत के सैन्य बल से कांपते हैं पाक-चीन, योगी ने गुंडों के घरों पर बुल्डोजर चलाया- राजनाथ

सीएम योगी ने गुंडों के घरों पर बुल्डोजर चलाया- राजनाथ  

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का आज सभी राष्ट्र देशों में सम्मान के साथ नाम लिया जाता है। यूपी में अब गुंडा माफिया कहां है। योगी जी ने गुंडे माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चलवा दिए या तो खुद सुधर गए या फिर जेल में पहुंच गए। केंद्र से लेकर राज्य, राज्य से गांव तक सड़कों का जाल फैल गया है। हमारी बहन-बेटी खुलेआम निडर होकर घर से बाहर आ जा सकती हैं। शहीद शासन होगा तभी तो आसन होगा। भाजपा केवल राजनीति के लिए सरकार नहीं बनाती हम विकास के लिए सरकार बनाते हैं। समाजवादी पार्टी जातिवाद धर्म की राजनीति करती है और अपनी सरकार राजनीति के लिए बनाती है भाजपा विकास के नाम की राजनीति करती है।

सबका साथ सबका विकास का नारा सही करके दिखाया

उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा सही करके दिखाया है और विकास किया है। जिस बिछड़े हुए क्षेत्रों में पुरानी परंपरा से लकड़ियों से लोग खाना बनाते थे वहां प्रधानमंत्री मोदी जी ने उज्जवल योजना के तहत घर-घर में गैस का सिलेंडर पहुंचाए। जिन क्षेत्रों में कोसों दूर इलाज के लिए जाना पड़ता था वहां मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं और बन भी गए हैं। भाजपा सरकार ने वादा किया था कि राज और केंद्र में अगर पूर्ण तरीके से भाजपा सरकार बनी तो कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे और हमने धारा 370 हटा करके अपना वादा पूरा किया।

‘विवादित बाबरी मस्जिद और राम मंदिर का मामला सुलझाया’

उन्होंने कहा कि सालों से विवादित बाबरी मस्जिद और राम मंदिर का मामला भी हमने सुलझाया। राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया। अगर एक भी पैसा सरकार डालती है तो सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है हमारी सरकार भारत के गरीबों को समर्पित है दो लाख 37 हजार करोड़ रुपए सरकार ने किसानों के गेहूं और धान की खरीद के लिए बजट पास कर दिया है। उन्होंने कहा कि नए भारत का निर्माण तब होगा जब राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार फिर से बनी रहेगी। मेरा आप सभी लोगों से यही कहना है कि बलदेव क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश को भारी बहुमत से विधायक विजई बनाकर योगी जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। राज्य में भाजपा की सरकार लाएं।

Related posts

पहली बार चीन की सीमा के पास भारत ने उतारा सुखोई विमान

bharatkhabar

कल है चेयरमैन पद के नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन, अब तक भरे कुल 173 नामांकन

Trinath Mishra

आतंकियों के बारे में सूचनाएं साझा करने की व्यवस्था मजबूत बनाने में जुटे भारत: अमेरिका

Rani Naqvi